कांग्रेस का भीड़तंत्र से अराजकता पैदा कर लोकतंत्र खत्म करने प्रयास कभी सफल नहीं होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveरायपुर- आज छत्तीसगढ़ अपना 26वां स्थापना...
Spread the loveरायपुर – कोरबा जिले में एक...
-मोरक्को, मिस्र और आइवरी कोस्ट में विस्तार के साथ, TVS ARE GPसीजन 3 अब सात देशों तक पहुँच गया है – यह इसका अब तक का सबसे बड़ा सीजन है20 शहरों में 1,200 से अधिक प्रतिभागियों तक पहुँचने और विश्व स्तर पर विकास का लक्ष्यमहिला राइडर्स के लिए भागीदारी के विशेष अवसर, जो TVS ARE GPके समावेशी और विविध रेसिंग प्लेटफॉर्म को और मजबूत बनाते हैं
बैंगलुरु, : रेसिंग में चार दशकों से अधिक की शानदार विरासत के साथ, टीवीएस रेसिंग ने आज टीवीएस अपाचे रेसिंग एक्सपीरियंस जीपी (एआरई) इंटरनेशनल के तीसरे सीजन की घोषणा की, जो 15 नवंबर, 2026 से शुरू होगा। टीवीएस अपाचे के “रेसिंग डीएनए अनलीश्ड” और रुफायर विदइन के दृष्टिकोण से प्रेरित, TVS ARE GPअपने अब तक के सबसे बड़े सीजन के साथ वैश्विक रेसिंग के अपने लक्ष्यों को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। 2026-27 की यह चैंपियनशिप सात देशों – भारत, मैक्सिको, कोलंबिया, नेपाल, मोरक्को, मिस्र और आइवरी कोस्ट – में आयोजित की जाएगी, इस तरह प्रतिस्पर्धी रेसिंग का रोमांच बड़ी ग्लोबल कम्युनिटी तक पहुँचेगा। यह विस्तार TVS ARE GPके उस विजन को और मजबूत करता है, जिसका उद्देश्य टीवीएस अपाचे के ग्राहकों और उत्साही लोगों के लिए मोटरस्पोर्ट की दुनिया को सुलभ बनाना है। साथ ही, यह ब्रांड की रेसिंग की विरासत और इंटरनेशनल फुटप्रिन्ट को भी और सशक्त बनाता है।इस साल, चैंपियनशिप का आयोजन मल्टी-कैटेगरी फॉर्मेट में होगा। इसमें महिलाओं के लिए एक विशेष कैटेगरी भी शामिल है और इसकी पहुँच 20 शहरों तक बढ़ाई गई है। इस सीजन में 1,200 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। अपनी शुरुआत से लेकर अब तक, यह चैंपियनशिप 20 शहरों तक पहुँची है और इसमें 4,000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले चुके हैं। टीवीएस रेसिंग के बढ़ते दायरे और बढ़ती भागीदारी के साथ, TVS ARE GPअधिक समावेशी और विश्वस्तर पर कनेक्टेड रेसिंग इकोसिस्टम के रूप में विकसित हो रहा है। टीवीएस अपाचे का मिशन निरंतर विकास के ज़रिए मोटरस्पोर्ट को सभी के लिए सुलभ बनाना है, ताकि ग्राहकों और मोटरस्पोर्ट के शौकीनों को प्रतिस्पर्धी रेसिंग के रोमांच का अनुभव पाने का मौका मिल सके।इस अवसर पर टीवीएस मोटर कंपनी के प्रीमियम बिजनेस हैड, विमल सुम्बली ने कहा, “ TVS ARE GPकस्टमर रेसिंग प्लेटफॉर्म से विकसित होकर एक ऐसी चैंपियनशिप के रूप में उभरा है, जो प्रतिस्पर्धी मोटरस्पोर्ट को और अधिक सुलभ बनाने और रेसिंग की प्रतिभा को बढ़ावा देने के टीवीएस रेसिंग के विजन को दर्शाता है। सीजन 3 में प्रवेश के साथ, सात देशों तक हमारा विस्तार इस रेसिंग इकोसिस्टम को एक वैश्विक मंच पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारे लिए, यह सिर्फ चैंपियनशिप का दायरा बढ़ाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अपनी रेसिंग की संस्कृति, विशेषज्ञता और मानकों को विभिन्न क्षेत्रों के राइडरों तक पहुँचाने के बारे में भी है। साथ ही, यह उभरती प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धी रेसिंग का अनुभव पाने के अवसर भी प्रदान करता है। चैंपियनशिप के जरिए बनी मजबूत नींव और मोटरस्पोर्ट की गहरी समझ के साथ, TVS ARE GPऐसे विश्वस्तरीय मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो राइडरों को बढ़ावा देकर, रेसिंग कम्युनिटी को सशक्त बनाते हुए टीवीएस रेसिंग की भावना को पूरी दुनिया तक पहुँचाएगा।”2007 में शुरू हुआ ज्टै ।त्म् ळच्, मूल रूप से टीवीएस अपाचे के ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म था, जहाँ वे एक सुरक्षित और पेशेवर माहौल में प्रतिस्पर्धी रेसिंग का अनुभव पा सकते थे। 2023 में, टीवीएस रेसिंग ने TVS ARE GPको व्यवस्थित चैंपियनशिप प्रोग्राम के रूप में विस्तारित किया, जिससे यह ग्राहकों को प्राथमिकता देने वाला एक प्रीमियम रेसिंग प्लेटफॉर्म बन गया। 2025-26 का सीजन एक अहम पड़ाव साबित हुआ, क्योंकि इस चैंपियनशिप ने भारत, मैक्सिको, कोलंबिया और नेपाल तक अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय विस्तार किया। इसमें चेन्नई के मद्रास इंटरनेशनल सर्किट (एमआईसी) में होने वाला चैंपियनशिप फिनाले भी शामिल था। इसी नींव को आगे बढ़ाते हुए, सीजन 3 TVS ARE GPके विकास का अगला चरण है, जो चैंपियनशिप को और अधिक देशों तक ले जा रहा है और मोटरस्पोर्ट के लिए एक व्यापक विश्वस्तरीय मंच तैयार कर रहा है।ग्राहक-केंद्रित ट्रैक अनुभव के साथ TVS ARE GPएक ऐसे प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित हो रहा है, जो परफॉर्मेन्स और प्रतिस्पर्धा के प्रति जुनून रखने वाले ग्राहकों, मोटरस्पोर्ट के शौकीनों और रेसर बनने की चाह रखने वालों को एक मंच लाता है। यह चैंपियनशिप अपनी अंतरराष्ट्रीय पहुंच को लगातार बढ़ा रही है, साथ ही टीवीएस अपाचे कम्युनिटी और प्रतिस्पर्धी रेसिंग की दुनिया के बीच के रिश्ते को और मजबूत बना रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 70 लाख से अधिक ग्राहकों के साथ, टीवीएस अपाचे सीरीज की विश्वस्तरीय उपस्थिति को टीवीएस अपाचे ओनर्स ग्रुप (एओजी) और भी मजबूत बनाता है। यह 5,00,000 से अधिक रजिस्टर्ड सदस्यों की सक्रिय कम्युनिटी है, जो परफॉर्मेन्स, रोमांच और आपसी भाईचारे के प्रति लगाव के ज़रिए एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।
