बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
बिलासपुर : दीपावली और छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रेलवे की ओर से गोंदिया और पटना के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी। इससे छत्तीसगढ़ से बिहार जाने वाले यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सफर करने की सुविधा मिलेगी।
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08895 गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन 6 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 08896 पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल ट्रेन 7 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी।
इस ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ स्टेशनों पर होगा।
गाड़ी संख्या 08895 गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन गोंदिया स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन डोंगरगढ़ 13:26 बजे, राजनांदगांव 13:50 बजे, दुर्ग 14:45 बजे, रायपुर 15:35 बजे, भाटापारा 16:30 बजे, बिलासपुर 18:00 बजे, चांपा 19:00 बजे और रायगढ़ 20:10 बजे पहुंचेगी।
इसके बाद ट्रेन झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किऊल और राजेंद्रनगर टर्मिनल होते हुए अगले दिन शाम 4:30 बजे पटना पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 08896 पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल ट्रेन पटना स्टेशन से शाम 6:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन राजेंद्रनगर टर्मिनल, किऊल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, धनबाद, चंद्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी, मुरी, रांची, हटिया, राउरकेला और झारसुगुड़ा होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचेगी।
छत्तीसगढ़ में रायगढ़ स्टेशन पर दोपहर 3:28 बजे, चांपा में शाम 4:38 बजे, बिलासपुर में शाम 6:50 बजे, भाटापारा में शाम 7:40 बजे, रायपुर में रात 9:50 बजे, दुर्ग में रात 11:20 बजे और राजनांदगांव में रात 11:41 बजे ठहराव होगा। इसके बाद ट्रेन डोंगरगढ़ होते हुए तीसरे दिन सुबह 3 बजे गोंदिया पहुंचेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए इस पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 एसएलआरडी, 4 सामान्य श्रेणी, 10 स्लीपर, 3 एसी थर्ड और 1 एसी सेकंड श्रेणी का कोच शामिल रहेगा।
