CG- हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveभिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में...
Spread the love00 31 दिसंबर तक पात्र लोगों...
आशीष विद्यार्थी, राजेश्वर और केतकी नारायण स्टारर मनोवैज्ञानिक शॉर्ट फ़िल्म विषाद , 16 जनवरी 2026 को होगी रिलीज
आशीष विद्यार्थी, राजेश्वर और केतकी नारायण स्टारर शॉर्ट फ़िल्म विषाद का ट्रेलर मेकर्स के द्वारा सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है ट्रेलर अपनी गहरी परतों वाली कहानी और सायकॉलॉजिकल सब्जेक्ट्स के चलते इंटरनेट पर बहुत पसंद किया जा रहा है । 1 मिनट 26 सेकंड लंबे इस ट्रेलर की शुरुआत एक बेहद भावुक दृश्य से होती है—एक वृद्ध व्यक्ति अपने पुराने रेडियो को चालू करता है, और कमरे में पसरे सन्नाटे के बीच एक लोकप्रिय बंगाली गीत गूंज उठता है। यह दृश्य नॉस्टेल्जिया और भीतर छिपी बेचैनी को दिखाता है.
ट्रेलर की यह शांति तब टूटती है, जब एक पुलिस इंस्पेक्टर, डॉ. अनादि सेन के घर पहुंचता है। इंस्पेक्टर जांच के लिए घर में प्रवेश की अनुमति मांगता है, लेकिन डॉक्टर साफ़ इनकार कर देता है। इसी के साथ दोनों के बीच तीखी बहस और तनावपूर्ण टकराव शुरू हो जाता है। पुलिस अधिकारी डॉक्टर को चेतावनी देता है कि जांच में बाधा डालने पर उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। यह संवाद कहानी के भीतर छिपे किसी बड़े और गहरे राज़ की ओर इशारा करता है।
कहानी की मुख्य धारा के समांतर, ट्रेलर एक और भावनात्मक झंझावात से भी रूबरू कराता है—एक जोड़े के बीच उग्र विवाद, जो अंतिम तलाक तक जा पहुंचता है। इसी बीच, फ्रेम के बीच एक रहस्यमय बच्चा भी नज़र आता है, यह कहानी के रहस्य और भावनात्मक उलझन को और गहरा कर देता है।
अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने फ़िल्म के बारे में बताया, “विषाद सिर्फ़ एक शॉर्ट फ़िल्म नहीं, एक एहसास है—कच्चा, परतदार और आत्ममंथन से भरा। ट्रेलर बस झलक है, असल कहानी दृश्यों के बीच के साइलेंट में है।”
फ़िल्म में इंस्पेक्टर की भूमिका निभाने वाले सह-अभिनेता राजेश्वर ने भी अपने किरदार की गहराई साझा करते हुए कहा, “विषाद की खूबसूरती उसकी सरप्राइज मोमेंट में है। मेरा किरदार सिर्फ़ डॉक्टर से सवाल नहीं कर रहा, वह सच से ही संवाद कर रहा है। मैं बस इतना कहना चाहता हूँ दर्शक तैयार रहें, यह कहानी जवाब भी देगी और बहस भी करेगी।”
साइकोलॉजिकल शॉर्ट फ़िल्म विषाद में आशीष विद्यार्थी, राजेश्वर और केतकी नारायण जैसे दमदार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे. फ़िल्म का निर्माण नीलांजन रीता दत्ता ने फ़िंचबिल मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया है। निर्देशन नवनीता सेन और नीलांजन रीता दत्ता ने किया है, फ़िल्म की पटकथा नवनीता सेन द्वारा लिखी गई है। ट्रेलर में कहानी की मनोदशा को और प्रभावशाली बनाता है
इस सीजन की सबसे प्रतीक्षित शॉर्ट फिल्मों में से एक “विषाद’ का प्रीमियर 16 जनवरी 2026 को Pocket Films के YouTube चैनल पर होगा।
