Aaj ka Panchang 31 October 2026: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 31 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 31 October 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 31 अक्टूबर...
Spread the loveइंदौर। वाणी साहित्य उत्सव के मंच...
मुंबई: यूटीआई म्यूचुअल फंड (UTI MF) ने एक नया पैसिव फंड—यूटीआई निफ्टी इंडिया न्यू एज कंजम्पशन इंडेक्स फंड (यह एक ओपन-एंडेड स्कीम है जो निफ्टी इंडिया न्यू एज कंजम्पशन टोटल रिटर्न इंडेक्स (TRI) को रेप्लिकेट/ट्रैक करती है) लॉन्च किया है। यह एनएफओ गुरुवार, 22 अक्टूबर, 2026 को खुला है और गुरुवार, 5 नवंबर, 2026 को बंद होगा।यूटीआई निफ्टी इंडिया न्यू एज कंजम्पशन इंडेक्स फंड के बारे में:यूटीआई निफ्टी इंडिया न्यू एज कंजम्पशन इंडेक्स फंड एक पैसिव रूप से प्रबंधित इंडेक्स फंड है, जिसका उद्देश्य ट्रैकिंग एरर के अधीन रहते हुए निफ्टी इंडिया न्यू एज कंजम्पशन टोटल रिटर्न इंडेक्स (TRI) के प्रदर्शन को दोहराना है। हालांकि, इस बात का कोई आश्वासन नहीं है कि स्कीम का निवेश उद्देश्य हासिल हो ही जाएगा। यह फंड नियम-आधारित निवेश रणनीति के माध्यम से निवेशकों को निफ्टी 500 यूनिवर्स से ‘न्यू एज कंजम्पशन’ थीम वाली कंपनियों के पोर्टफोलियो में निवेश का अवसर प्रदान करता है।इसका अंडरलाइंग इंडेक्स, यानी निफ्टी इंडिया न्यू एज कंजम्पशन इंडेक्स, उन कंपनियों को शामिल करने का लक्ष्य रखता है जो पैसेंजर कार और यूटिलिटी व्हीकल, दो/तीन पहिया वाहन, जेम्स एंड ज्वेलरी और घड़ियां, होटल और रिसॉर्ट, फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी (फिनटेक) जैसे बुनियादी उद्योगों से जुड़ी हैं। इस इंडेक्स में 75 शेयर शामिल हैं। इंडेक्स में प्रत्येक शेयर का वेटेज उसके फ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन पर आधारित होता है।यूटीआई एएमसी के हेड – पैसिव, आर्बिट्राज एंड क्वांट स्ट्रैटेजीज एवं फंड मैनेजर (इक्विटी), शरवन गोयल ने कहा: “निफ्टी इंडिया न्यू एज कंजम्पशन इंडेक्स भारत में उपभोग के बदलते स्वरूप को दर्शाता है, जिसमें ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स, पैसेंजर व्हीकल्स, दो/तीन पहिया वाहन, जेम्स एंड ज्वेलरी, होटल और रिसॉर्ट्स तथा फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी जैसे उद्योग शामिल हैं। इस इंडेक्स में वर्तमान में 75 शेयर शामिल हैं जो फ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर तय किए गए हैं। यह एक पारदर्शी और व्यवस्थित पोर्टफोलियो-निर्माण दृष्टिकोण के जरिए उभरते उपभोग रुझानों का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यवसायों में डाइवर्सिफाइड निवेश का अवसर देता है। इनकम टैक्स में राहत और जीएसटी को रैशनलाइज़ करने जैसे नीतिगत उपाय उपभोग को दोबारा बढ़ावा देने और खपत-आधारित विकास की रिकवरी में मदद कर सकते हैं। इस इंडेक्स पर आधारित यूटीआई की यह पेशकश उसके पैसिव प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का और विस्तार करती है, जिससे निवेशकों को एक नियम-आधारित निवेश ढांचे के माध्यम से इस उभरती थीम से जुड़ने का मौका मिलता है।”नए फंड की प्रमुख विशेषताएं:यूटीआई निफ्टी इंडिया न्यू एज कंजम्पशन इंडेक्स फंडएनएफओ अवधिगुरुवार, 22 अक्टूबर, 2026 से गुरुवार, 5 नवंबर, 2026फंड मैनेजरश्री शरवन कुमार गोयल (फंड मैनेजर), श्री आयुष जैन (असिस्टेंट फंड मैनेजर), श्री लोकेश कुलथिया (असिस्टेंट फंड मैनेजर)बेंचमार्कनिफ्टी इंडिया न्यू एज कंजम्पशन टोटल रिटर्न इंडेक्स (TRI)एनएफओ के दौरान न्यूनतम निवेश*• न्यूनतम प्रारंभिक निवेश राशि 1,000 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के गुणक में है।• एक फोलियो के तहत बाद का न्यूनतम निवेश 1,000 रुपये और उसके बाद बिना किसी अधिकतम सीमा के 1 रुपये के गुणक में है।प्लान और विकल्पस्कीम में निम्नलिखित प्लान उपलब्ध हैं: रेगुलर प्लान, डायरेक्ट प्लान(दोनों प्लान केवल ग्रोथ ऑप्शन प्रदान करते हैं।)लोड संरचनाएंट्री लोड: लागू नहीं#एग्जिट लोड: शून्य (Nil)#म्यूचुअल फंड के लिए सेबी (SEBI) मास्टर सर्कुलर के अध्याय 11 के पैरा 11.7 के प्रावधान संख्या 11.7.1 के अनुसार, इस स्कीम द्वारा निवेशक से कोई एंट्री लोड नहीं लिया जाएगा।*यूनिट्स का आवंटन लागू स्टाम्प ड्यूटी और लेनदेन शुल्क (यदि कोई हो) की कटौती के बाद किया जाएगा।
