मांडव मध्य प्रदेश की पर्यटन नगरी मानसून की बारिश से खील उठी है।
विशेषकर ऐतिहासिक जहाज महल ओर रूपमती महल के आस पास फैली हरियाली एक अलग ही सुकून दे रही है। बारिश के दिनों में हरियाली की मखमली सी चादर
और बादलों का कोहरे का आना मांडू देशी-विदेशी टूरिस्ट की खास पसंद हे मांडव में बारिश में जो कोहरा आता है यह पर्यटक देश-विदेश से देखने के लिए मांडू हजारों लाखों की संख्या में पहुंचते हैं वही बारिश में भीगते हुए बारिश का आनंद लेते हुए फ्रांस के दो कपल विदेशी पर्यटक नजर आए बारिश आते ही यहां पर मालवा का फेमस दाल पनिया जगह-जगह दुकानों पर बनता हे जिसे पर्यटक बड़े शौक से खाते हैं और दाल पनिया की तारीफ करते थकते नहीं हे
ऐतिहासिक नगरी मांडव में जहाज महल परिसर में मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा एक कॉरिडोर बनाया गया है जो की पहली बारिश में बारिश के पानी से भरा हुआ नजर आया जिससे आने वाले पर्यटको को आने जाने में काफी परेशानी आ रही है वही वहां के आम लोगों को भी आने-जाने में काफी समस्या आ रही है पर्यटक विकास निगम द्वारा करोड़ों की लागत से यह कॉरिडोर बनाया गया है जिसकी पोल पहली बारिश में ही खुलती नजर आ रही 2 सालों से यह कॉरिडोर बन रहा है जो कि अभी तक पूर्ण रूप से पूरा नहीं हुआ है यहां पर लाल पत्थरों से महलों की आर्चो जैसी आकृतियां बनाई गई है पर्यटकों को सेल्फी लेने के लिए पहली बारिश में ही जहाज महल गेट के सामने कॉरिडोर में पानी भर चुका है देखते हैं यह कितने दिन चलेगा और पर्यटन विभाग ईस और कितना ध्यान देगा