CG Weather : जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम? रायपुर समेत इन इलाकों में बारिश के आसार
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब भी सक्रिय बना हुआ है।...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब भी सक्रिय बना हुआ है।...
Spread the love Sugar Price in CG: बाजार में शक्कर के बढ़ते दामों...
Spread the love रायपुर: प्रदेश में पिछले दो माह में स्वाइन फ्लू के...
*मकान मालिक-किरायेदार के बीच उत्पन्न विवादों सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ निराकरण*
*मुस्लिम परिवार के 3, भाईयों के बीच दो पैतृक सम्पति का सरलता पूर्वक किया बंटवारा*
*तीनों भाई सालों बाद गले लगकर रोए*
*24, घण्टे नशा करने वाले व्यक्ति को नशा न कर परिवार की ओर ध्यान देने की दिलाई शपथ परिवार में छाई खुशियां।*
*4 प्रकरणों को उचित कार्यवाई हेतु एसडीएम कोर्ट को भेजे गए ।*
*इन्दौर 30, अप्रैल। म.प्र.उच्च न्यायालय के प्रमुख प्रशासनिक न्यायाधिपति माननीय श्री विवेक जी रुसिया साहब, मास्टर ट्रेनर डॉ.मो.शमीम साहब के निर्देशन में गठित किए गए सर्वसमाज सामुदायिक मध्यस्थता समूह ने कलेक्टोरेट कार्यालय में कलेक्टर आशीष सिंह जी,एडीएम रोशन जी राय, डिप्टी कलेक्टर विजय जी मण्डलोई के मार्गदर्शन में हर मंगलवार को जनसुनवाई में आते है और अनेक पारिवारिक, सम्पति, वैवाहिक विवादों को उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षित मध्यस्थों द्वारा बहुत ही अच्छे ढंग से प्रकरणों को सुनकर, समझकर, उचित सुगमतापूर्वक से निराकरण किया जा रहा है।*
*सर्वसमाज सामुदायिक मध्यस्थता समूह के समन्वयक दिलीप गर्ग महानगर, एवं वरिष्ठ प्रमुख मध्यस्थ गण पुरुषोत्तम यादव, एडवोकेट हेमराज वाडिया, एडवोकेट जहांगीर खान, आदित्य पंडित ने बताया कि जनसुनवाई में ऐसे-ऐसे पैचीदा, दुर्भावना पूर्ण की जा रही शिकायतों, विवादों का 1-2, सुनवाई में ही सरलता पूर्वक निराकरण किया जा रहा है जो अगर कोर्ट-कचहरी में चले जाये तो न्याय पाने में बरसों बरस लग जाते है l*
*आज जनसुनवाई में पति- पत्नी, भाई -भाई, मकान मालिक-किरायेदार के बीच मध्यस्थता कर दोनों की स्वेछिक सहमति से मामलों को हल किये गये l*
*माध्यस्थता समूह के समन्वयक दिलीप गर्ग महानगर ने बताया कि जनसुनवाई में निराकृत हुए विवादों को कलेक्टोरेट कार्यालय की नोटशीट में दर्ज कर आवेदक- अनावेदक से हस्ताक्षर कराए जाते हैं और जो अत्याधिक वैमनस्यता भरे पारिवारिक विवादों जिनमें पति-पत्नी, भाई-बहन, भाई-भाई, पिता-पुत्र, लेन-देन, प्रापर्टी, पास पड़ोसी, झगड़ों, मकान मालिक, किरायेदार के बीच हुए विवादित प्रकरणों का स्टाम्प पेपर पर आवेदक अनावेदक से शपथपत्र बनवाकर मध्यस्थता समूह के द्रोणाचार्य मास्टर ट्रेनर डॉ.मो. शमीम साहब एडीएम रोशन राय साहब,डिप्टी कलेक्टर विजय मण्डलोई साहब के हाथों से दिलवाया जाता है।*
*म.प्र उच्च न्यायालय द्वारा इन्दौर शहर में प्रशिक्षित 23, समाजो के मध्यस्थता केन्द्र अलग-अलग समुदायों के खुलवाए गये है, जिनमें उस समुदाय के प्रशिक्षित मध्यस्थों द्वारा अपने समाज के विवादित प्रकरणों को सुगमतापूर्वक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में हल किये जा रहे है।*
*मध्यस्थता समूह में 27, समाजों के मध्यस्थ साथी जिनमें अमिताभ सिंघल, एजाज शेख, अमजद बेलिम,पुर्व कुलपति डॉ नरेन्द्र धाकड़, शहर काजी डॉ इशरत अली, प्रताप करोसिया, प्रो.रमेश मंगल, कैलाशचंद्र चौधरी, नवीन चौधरी, नरोत्तम माहेश्वरी, दीप्ति शेरे, कासिम अली, याकुब मेमन, विजय तिल्वे, रमेश गोमे, मदनलाल मिमरोट, आरडी यादव, जमीला जालीवाला, राजकुमार शेरे, एके निगम, हमीद खान, इस्माइल लहरी, प्यारेलाल वर्मा, प्रवीण नीखरा, सर्च कुमार कौल, डॉ.रेणु अभय बरकतिया, डॉ.मुख्त्यार खान, जेएन चौधरी, रवि नंदी, ज्योति कुलकर्णी, ओमप्रकाश धीमान, मो. सईद खान, अमानूल्ला सिद्दीकी, दिव्या नेमा, कुलदीप सिंह पवांर, सुरेश काल्टन, अरुण सपकाले, मौसम वाडिया, राजेश लोहिया, प्रकाश कुआल, डॉ.शरद पंडित, डॉ.ओपी कनकने, डॉ.उल्हास महाजन, प्रकाश मदनानी, अंजुलता सांवले, राजा गौहर आदि प्रशिक्षित मध्यस्थों के द्वारा मध्यस्थता कार्यों को अपने-अपने समाजों के साथ- साथ सभी स्थानों पर जाकर मध्यस्थता कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है।*
*श्रीमान संपादक महोदय दैनिक माधव एक्सप्रेस की ओर सादर सचित्र प्रकाशनार्थ।*
