सुनिल योगी
बागली। (माधव एक्सप्रेस)वर्तमान में लहसुन फसल निकलना शुरू हो गई है। अधिकतर किसानों के यहां बेहतर हुआ है। लेकिन मंडी में भाव कम होने की वजह से किसान सिर्फ लहसुन की पूर्ति देशभर में कर रहे है।किंतु आर्थिक रूप से खुद को ठगा महसूस कर रहा है। विगत वर्ष लहसुन कीमत के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए₹50000 क्विंटल से ₹60000 क्विंटल तक की रिकॉर्ड कीमत को छुआ था। किसान स्वयं स्वीकार करते हैं कि जब उन्होंने बीज लगाया तब लहसुन की कीमत ₹40000 से अधिक रही और वर्तमान में₹4000 क्विंटल तक बिक रही है। औसत रूप से लहसुन का उत्पादन लागत का10 गुना होता है। इस फसल में खाद और दवाई सहित मजदूरी का खर्च प्रथक से जोड़ दिया जाए तो वर्तमान में किसानों को उचित फायदा नहीं मिल पाया लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर इसकी आपूर्ति जरूर पूरी की है बागली क्षेत्र के आसपास इस बार 100 हेक्टेयर भूमि में लहसुन का रकबा रहा किसानों को विश्वास है कि आने वाले समय में फिर से लहसुन की कीमत बढ़ेगी।
