पहला प्यार दूसरी बार’ का नया गाना ‘ज़ुल्मी’ रिलीज़, अपनी धुन पर थिरकने को मजबूर कर देगा यह धमाकेदार पार्टी ट्रैक
Spread the loveमुंबई, रोमांटिक गानों ‘प्यार मांगा है...
Spread the loveमुंबई, रोमांटिक गानों ‘प्यार मांगा है...
Spread the loveफिल्म की शूटिंग 2027 की शुरुआत...
Spread the loveशुरुआती सफलता के बाद अमित त्रिवेदी...
कोलकाता, 15 मार्च । कोलकाता स्थित बांग्लादेश उपदूतावास में प्रथम सचिव (प्रेस) के रूप में तारिकुल इस्लाम भुइयां उर्फ तारिक चयन ने हाल ही में पदभार ग्रहण किया है। बांग्लादेश में राजनीतिक बदलाव के बाद यह पद कुछ महीनों तक खाली था। पत्रकारिता से जुड़े रहे तारिक का मानना है कि भारत और बांग्लादेश के रिश्ते सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगे।
शनिवार को अपने आवास पर हिन्दुस्थान समाचार से विशेष बातचीत में उन्होंने भारत-बांग्लादेश संबंधों पर बात की। तारिक चयन ने डॉ. यूनुस के विचारों को दोहराते हुए कहा, “भारत हमारा सबसे बड़ा पड़ोसी देश है। दोनों देशों के संबंध अच्छे हैं और बने रहेंगे। इस रिश्ते की अनदेखी नहीं की जा सकती।” उन्होंने भरोसा जताया कि यह संबंध आगे भी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगे।
तारिक का जन्म कुमिल्ला में हुआ था। वह बांग्लादेश की राजनीति में हमेशा चर्चा में रहे हैं। उन्हें अवामी लीग के कट्टर विरोधी और कार्यवाहक सरकार के प्रमुख सलाहकार डॉ. मोहम्मद यूनुस का करीबी माना जाता रहा है। डॉ. यूनुस के कई विदेश दौरों में तारिक उनके साथ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया, “मैं सिर्फ सत्ता में आने के बाद उनके साथ नहीं था, बल्कि जब 2023 में डॉ. यूनुस को तमाम हमलों का सामना करना पड़ रहा था, तब मैं उनके साथ मलेशिया गया और 2024 में फिलीपींस में भी उनके साथ रहा। मैंने उनके कई इंटरव्यू किए।
गौरतलब है कि तारिक चयन की पत्नी इशरत तारिक को बांग्लादेश सरकार ने सहायक अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया है।
उन्होंने 2010 में ढाका विश्वविद्यालय से एम.ए. (शिक्षा और अनुसंधान) किया। 2012 से पेशेवर पत्रकारिता में आए। पहले ‘जनकंठ’, फिर 2013 से 2016 तक ‘बांग्ला विजन’, फिर दो साल ‘कालेर कंठ’ के अंग्रेजी संस्करण और उसके बाद पांच साल ‘मानवजमीन’ में काम किया।
