₹100 रोज के चौकीदार के भरोसे ग्राम सरकार
सचिव सहित कर्मचारी रहते हैं अधिकतर गायब
नालछा (संवाददाता विजेंद्र चिंटू पाल मांडव )प्रदेश सरकार कितने भी कड़े नियम बना दे पर हम नहीं सुधरने वाले हम तो अपनी मर्जी के मालिक हैं अपनी मर्जी से कार्यालय आएंगे और अपनी मर्जी से ही रवाना हो जाएंगे यह आलम इन दिनों जनपद पंचायत नालछा की ग्राम पंचायत पनाला के साथ अधिकतर ग्राम पंचायतो में देखने में आ रहा है मंगलवार करीब 12:10 पर ग्राम पंचायत पनाला पहुचे जहां पर एक महिला गेट पर मिली महिला ने चर्चा में बताया कि अधिकतर समय मंत्री बाहर ही रहते हैं और अन्य कर्मचारियों को मैंने आते ही नहीं देखा आगे महिला ने बताया कि उनके पति मोतीलाल को₹100 रोज़ मैं पंचायत खोलने के लिए रखा है सचिव का फोन आ जाता है हम पंचायत खोल देते हैं इस तरह₹100 रोज का चौकीदार ग्राम सरकार चला रहा है वहीं मोटा वेतन लेकर यह जवाबदार चांदी काट रहे हैं
सुबह 10:00 से शाम 6:00 तक का है समय
नियम अनुसार शासकीय कर्यालय सुबह 10: 00 से शाम 6:00 तक खुले रहना चाहिए लेकिन यहां मन मर्जी का राज चल रहा है कभी पंचायत कार्यालय खुलता है कभी नहीं खुलता अगर कभी चौकीदार खोलता है तो कभी भी बंद करके चला जाता है इन कर्मचारीयो की लापरवाही का खामियाजा ग्राम की जनता को परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है अधिकतर लोग पंचायत संबंधित कामों के लिए परेशान नजर आते हैं
जनसुनवाई में भी गायब जवाबदार
मंगलवार 11:00 से दोपहर 1:00 तक जनसुनवाई प्रत्येक ग्राम पंचायत होना अनिवार्य है लेकिन नियमों को ताक में रखकर जवाबदार कर्मचारी अपनी डफली अपना राग बजा रहे हैं जनसुनवाई वाले दिन भी कुर्सियां खाली और महिला चौकीदार अपनी ड्यूटी दे रही थी
मीटिंग और प्रशिक्षण का बहाना
अधिकतर सचिव और अन्य कर्मचारी जनपद मुख्यालय पर प्रशिक्षण और मीटिंग की बात कहते हैं लेकिन देखने में आया है कि जनपद मुख्यालय पर मीटिंग या प्रशिक्षण दोपहर बाद ही होता हैं अब सवाल यह उठता है कि सुबह 10:00 बजे से दोपहर तक यह कर्मचारी रहते कहां है इस दौरान इन्हें क्यों अपने कर्तव्य की याद नहीं आती जबकि नियमअनुसार इन्हें ग्राम पंचायत मुख्यालय पर उपस्थित रहना चाहिए
फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा
उक्त पूरे मामले को लेकर जब ग्राम पंचायत सचिव रामलाल मालवीय का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क किया तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा
कार्यवाही की जाएगी
पंचायतों मैं अगर इस तरह की लापरवाही की जा रही है तो बर्दाश्त नहीं करेंगे सभी कर्मचारियों को समय से मुख्यालय पर उपस्थित रहना चाहिए लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी
अभिषेक चौधरी जिला पंचायत सीईओ धार
