ग्वाला कॉलोनी में गरबा स्थल का भूमि पूजन, 11 अक्टूबर से शुरू होगा नवरात्रि गरबा महोत्सव
Spread the loveइंदौर, । खंडवा रोड स्थित टपाल...
Spread the loveइंदौर, । खंडवा रोड स्थित टपाल...
Spread the loveज्वेलरी व्यापारी से लूट का खुलासा,...
Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू...
इंदौर – आस्था योग क्रांति परिवार फूटी कोठी जहां पर डॉक्टर राजकुमार जैन के द्वारा हर सुबह निःशुल्क योग सिखाया जाता है। संस्था द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया और महिलाओं की वास्तविक शक्ति क्या है ? और कैसे एक महिला पूरी समाज का रूपांतरण कर सकती है। इस विषय पर ओमप्रकाश टेलर भारतीय ने संबोधित किया टेलर ने प्रश्न पूछा कि क्या महिलाओं को शक्ति करण की आवश्यकता है ? महिला खुद इतनी शक्ति शाली है उसे ईश्वर ने कितना अनमोल वरदान दिया है कि वो एक पुरुष को नौ महीने तक अपने गर्भ में रखकर उसे जन्म देती है फिर कैसे एक महिला कमजोर हो सकती है उन्होंने गीता का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कहा कि मैं स्त्रियों में कीर्ति हूं, श्री हूं और वाक हूं। तो वाक कौन थी ? तब उन्होंने बताया कि वाक अभ्रण ऋषि की कन्या थी उनकी इस कन्या ने ही वेदों का सहारा लेकर उन्नत बीजों की खोज की थी। भारतीय इतिहास में चाहे वो वैदिक काल हो या कोई भी काल महिला ने अपनी शक्ति से पूरी समाज में उदाहरण पेश किए है। साथ ही टेलर ने बताया कि आज समाज को कुंती की आवश्यकता है जिसने अकेली माता ने पांच पांडवों का ऐसा पालन पौषण किया कि श्री कृष्ण को धर्म की स्थापना के लिए पांडवों का साथ लेना पड़ा। अतः आज की महिला को कुंती की तरह बनने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का शुभारंभ अहिल्या माता के चित्र पर वहां की महिलाओं द्वारा माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से शुरू हुआ जिसमें आस्था योग क्रांति परिवार की 12 महिलाओं का सम्मान किया गया जो लगातार संस्था के लिए निस्वार्थ अपनी सेवाएं देती आई है। साथी आस्था योग्य क्रांति अभियान परिवार की साधिकाओं ने शानदार प्रस्तुति भी दी।।।
