वाणी साहित्य उत्सव में डॉ. मनमोहन वैद्य ने रखा भारतीय ‘स्व’ और वैश्विक कल्याण का दृष्टिकोण
Spread the loveइंदौर। वाणी साहित्य उत्सव के मंच...
Spread the loveइंदौर। वाणी साहित्य उत्सव के मंच...
Spread the love निःशुल्क स्वास्थ्य एवं शिक्षा, किसानों...
Spread the love मुंबई: यूटीआई म्यूचुअल फंड (UTI...
बड़नगर रोड स्थित गुरुकुल दंडी आश्रम में 19 नाबालिगों के साथ यौन शोषण मामले में .SIT ने जांच शुरू कर दी है। इधर मामले में फरार सेवादार को भी पुलिस ने आष्टा से गिरफ्तार कर लिया है।
दूसरा आरोपी अजय ठाकुर
एसआईटी कर रही जांच
बड़नगर रोड स्थित गुरुकुल दंडी आश्रम में 19 नाबालिगों के साथ कुकर्म के मामले में एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि टीम आश्रम के सभी बच्चों के बयान दर्ज करेगी। इसके बाद आरोपियों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकती है। फिलहाल एसआईटी सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। नाबालिगों के साथ कुकर्म का मामला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंचने के बाद इस पर आला अधिकारियों ने जांच तेज कर दी है। एसआईटी में सीएसपी ओपी मिश्रा, टीआई अजय वर्मा, महिला एसआई शामिल हैं।
आश्रम में अध्यनरत है 140 बच्चे
महाकाल थाना पुलिस के अनुसार 30 साल से संचालित हो रहे गुरुकुल दंडी आश्रम में बच्चे वेद अध्ययन, कर्मकांड, पंडिताई सीखने आते हैं। वर्तमान में यहां 140 बच्चे पढ़ने के लिए अलग-अलग शहरों से आए हैं। यहीं रहते हैं। इनमें उज्जैन सहित देवास, राजगढ़, मंदसौर आदि शहरों के बच्चे शामिल हैं। इनकी उम्र 11 से 15 साल के बीच की है।
