धनतेरस 2026 पर खरीदें ये 9 शुभ चीजें, घर में आएगी सुख-समृद्धि!
Spread the loveधनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले...
Spread the loveधनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले...
Spread the loveआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैट बॉट से...
Spread the loveमहादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य...
भगवानपुरा (खरगोन): माधव एक्सप्रेस व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के चलते प्रतिद्वंद्वी का कारोबार बंद कराने के उद्देश्य से लूट की साजिश रचने के मामले का भगवानपुरा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिलें, 22,500 रुपये नकद, लूटा गया मोबाइल और पिकअप वाहन की चाबी बरामद की गई है।
यह था पूरा मामला:
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई को संजय नगर निवासी सईद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने नियोक्ता सलमान कुरैशी की पिकअप से हेल्पर दिलीप और अनिल के साथ सिरवेल में बॉयलर मुर्गों की सप्लाई देकर लौट रहा था। सिरवेल से करीब 10 किलोमीटर दूर तीन मोटरसाइकिलों पर आए अज्ञात बदमाशों ने पिकअप का रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने दुर्घटना का झूठा आरोप लगाकर चालक और हेल्पर के साथ मारपीट की और 28,300 रुपये नकद, एक मोबाइल व पिकअप की चाबी लूट ली। साथ ही वाहन पर पथराव कर उसके शीशे भी तोड़ दिए।
प्रतिस्पर्धा के कारण रची गई साजिश:
जांच के दौरान पुलिस ने फरियादी से पूछताछ और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, ग्राम धुलकोट निवासी गफूर कुरैशी ने व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के चलते सलमान कुरैशी को अपने क्षेत्र में मुर्गों का व्यापार न करने और गाड़ी भेजने पर लूट कराने की धमकी दी थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि गफूर कुरैशी के कहने पर पहले पिकअप की रेकी की गई, फिर सुनसान स्थान पर वाहन रोककर वारदात को अंजाम दिया गया। लूट की राशि को आरोपियों ने बाद में जंगल में आपस में बांट लिया था।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड:
पुलिस ने इस मामले में जावेद (18 वर्ष) पिता गफूर कुरैशी निवासी नवलपुर धुलकोट, मायाराम (18 वर्ष) पिता सायका जादव निवासी नवलपुर धुलकोट, मेडिस उर्फ कृष्णा (20 वर्ष) पिता दंगा तायडे निवासी चाचरिया (थाना ग्रामीण सेंधवा, जिला बड़वानी) और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह लवंशी के अनुसार, पकड़े गए तीन बालिग आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। जावेद के खिलाफ भगवानपुरा थाने में दो मामले, मायाराम के खिलाफ खरगोन महिला थाने में एक मामला और मेंडिस उर्फ कृष्णा के खिलाफ भगवानपुरा व सेंधवा ग्रामीण थाने में पांच आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
