2 नवंबर का पंचांग: दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा ‘शुभ योग’, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 2 November 2026:...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
नई दिल्ली,। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एडिटेड वीडियो शेयर किए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने खासा तेजी दिखाई है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की साइबर टीम (आईएफएसओ) एक बार फिर तेलंगाना पहुंची है। सूत्रों की मानें तो आज गुरुवार को तेलंगाना कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पुलिस टीम कार्रवाई के लिए पहुंच सकती है। यहां पुलिस कार्रवाई हो रही है वहीं एक अन्य खबर है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी डीप फेक वीडियो वायरल हुआ है। इसे लेकर यूपी पुलिस एक्शन में नजर आई है। गृह मंत्री अमित शाह के एडिटेड वीडियो शेयर किए जाने के बाद से ही दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में है। इसी सिलसिले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर टीम एक बार फिर तेलंगाना पहुंच गई है। सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस टीम तेलंगाना कांग्रेस प्रदेश कार्यालय भी जा सकती है। कांग्रेस से जुड़े 4 पदाधिकारियों को दोबारा नोटिस थमाया जा सकता है, इसके साथ ही इनके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी मांगे जा सकते हैं। सामने आया योगी का डीप फेक वीडियो एक तरफ गृह मंत्री शाह के फेक वीडियो को लेकर कार्रवाई चल रही है तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर खबर आई कि उनका भी डीप फेक वीडियो वायरल हो गया है। इसके बाद यूपी पुलिस भी फौरी तौर पर एक्शन में आ गई है। इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए यूपी पुलिस ने नोएडा से वीडियो वायरल करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 1 मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने मुख्यमंत्री योगी की एआई जनरेटेड एक डीप फेक वीडियो अपलोड कर वायरल कर दिया था। इस पर भ्रामक तथ्य फैलाने और राष्ट्रविरोधी ताकतों को बल प्रदान करने का आरोप लगा। इसे देखते हुए यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने 1 मई को साइबर क्राइम थाना नोएडा में मामला दर्ज करवाया था।
मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी श्याम गुप्ता नाम के शख्स को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरु कर दी है। आरोपी शख्स नोएडा का रहने वाला बताया गया है।
