2 नवंबर का पंचांग: दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा ‘शुभ योग’, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 2 November 2026:...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...

Ujjain: बड़नगर रोड स्थित दांडी आश्रम में पंडिताई की शिक्षा ग्रहण करने वाले तीन नाबालिग किशोरों के साथ यौन शोषण और अनैतिक कृत्य का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आश्रम के ही दो आचार्य ने इन किशोरों के साथ यौन शोषण और अनैतिक कृत्य किया। बड़नगर रोड स्थित दांडी आश्रम में पंडिताई की शिक्षा ग्रहण करने वाले तीन नाबालिग किशोरों के साथ यौन शोषण और अनैतिक कृत्य का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आश्रम के ही दो आचार्य ने इन किशोरों के साथ यौन शोषण और अनैतिक कृत्य किया। मामले में महाकाल थाना पुलिस ने एक आरोपी आचार्य को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरा आरोपी आचार्य फरार है।

.दांडी स्वामी आश्रम में संचालित होने वाले गुरुकुल में 19 बच्चों के साथ दुष्कर्म हुआ। बच्चों ने राहुल व अजय के खिलाफ थाने में दर्ज कराई एफआईआर में उल्लेख है कि राहुल खाना लेकर बच्चों को अपने कमरे में बुलाता था। जबकि अजय ने एक बच्चे को कमरे में बुलाने के बाद कहा कि मैं तुझसे शादी करूंगा। पीड़ित बच्चों ने अपने परिजनों को इसकी शिकायत की और परिजन जब आश्रम पहुंचे व संचालक को उक्त हरकतों की जानकारी देकर विरोध किया तो मामला सामने आया।
गुरुकुल में ही पढ़ा और वहीं आचार्य भी बन गया राहुल
दांडी आश्रम के संचालक गजानंद स्वामी ने बताया कि राहुल इसी गुरुकुल में पढ़ता था। पढ़ाई पूरी होने के बाद वह यहीं पर आचार्य बना। आचार्य की नियुक्ति गुरुकुल व आश्रम द्वारा ही की जाती है। अजय कर्मचारी के रूप में काम करता था। गुरुकुल में अन्य शिक्षक भी बच्चों को पढ़ाने आते हैं। गुरुकुल में प्रदेश भर के 80 बच्चे अध्ययनरत हैं।
एक विद्यार्थी के साथ अजय ने अश्लील हरकत की थी, जिसने अपने परिजनों को बताया था। परिजनों ने गजानंद स्वामी को अजय की हरकत से अवगत कराया तो उसे गुरुकुल की नौकरी से हटा दिया था। अजय आष्टा का रहने वाला है। फिर गुरुकुल के दूसरे बच्चों ने आचार्य राहुल द्वारा अश्लील हरकत की शिकायत की। दोनों पक्षों को आश्रम बुलाकर चर्चा कर रहे थे, उसी दौरान विवाद बढ़ा तो संचालक ने महाकाल थाना पुलिस को सूचना देकर आश्रम बुलाया ।
