विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
Spread the loveशिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की...
Spread the loveजनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी रही...
Aaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रविवार को दोपहर 2:51 बजे से शुरू होकर सोमवार दोपहर 1:10 बजे तक रहेगी. इसके बाद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 3 नवंबर को सुबह 11:54 बजे तक रहेगी. सोमवार को सुबह 6:36 बजे सूर्योदय और शाम 5:44 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, रात 12:54 बजे चंद्रोदय और अगले दिन दोपहर 1:25 बजे चंद्रास्त होगा.
पंचांग के अनुसार, इस दिन सूर्य देव स्वाति नक्षत्र में रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्य देव स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करते हैं या इस नक्षत्र में स्थित होते हैं, तो उसके विशेष और गहरे प्रभाव देखने को मिलते है. सोमवार दोपहर 12:06 बजे तक ‘शुभ योग’ रहेगा, इसके बाद ‘शुक्ल योग’ आरंभ होगा.
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा. ये दिन का सबसे शुभ और फलदायी समय माना जाता है. सोमवार को सुबह 11:48 से दोपहर 12:32 बजे तक अमृतकाल रहेगा. पंचांग के अनुसार, अमृतकाल एक अत्यंत शुभ, मंगलकारी और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर समयावधि (मुहूर्त) है.
इस दिन राहुकाल सुबह 8:00 बजे से 9:23 बजे तक रहेगा. राहुकाल दिन का वह समय होता है, जिसे किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. इस दौरान कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है. सोमवार को यमगंड काल सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक रहेगा. इसके अलावा गुलिक काल दोपहर 1:33 बजे से 2:57 बजे तक रहेगा.
