बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
Ujjain/ आऐ दिन श्रद्धालु के साथ महाकाल मंदिर एवं अन्य मंदिरों में लूटमार मारपीट की घटनाएं सामान्य बात है श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में श्रद्धालुओं से दर्शन और भस्म आरती के नाम पर तय राशि के अधिक राशि लेने के प्रकरण में सख्त कार्यवाही की गई है। प्रशासक महाकाल मंदिर मृणाल मीना के दिशा निर्देशन में मंदिर समिति द्वारा हर्ष जोशी एवं ब्रजेश तिवारी का महाकाल मंदिर सहित मंदिर परिसर के मार्गो में प्रवेश पूर्णतः निषेध किया गया हैं। दोनों के विरुद्ध अन्य कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है। महाकाल मंदिर उज्जैन में श्रद्धालुओं के सुगमतापूर्वक दर्शन व्यवस्था के साथ मन्दिर के सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्रशासनिक कसावट जारी है। साथ ही श्रद्धालुओं को ठगने और गड़बड़ी करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्यवाही भी जारी हैं। प्रशासक श्री महाकालेश्वर मंदिर मृणाल मीना मंदिर की व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं।उल्लेखनीय है कि हर्ष जोशी एवं ब्रजेश तिवारी नामक अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा अप्राधिकृत रूप से श्रद्धालुओं से तय राशि से अधिक राशि लेकर भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन एवं भस्मार्ती दर्शन कराये गये थे जबकि भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन पूर्णतः निःशुल्क है, उक्त प्रकरण को प्रशासक मीणा ने त्वरित संज्ञान में लेकर कार्यवाही की हैं। आगामी आदेश तक दोनों का का प्रवेश महाकाल मंदिर के सभी विशेष मार्गों से प्रतिबंधित किया गया है।
