छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश...
Spread the love00 बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़ थीम पर...
इंदौर २8 फ़रवरी
आज *विश्व एनजीओ दिवस* के उपलक्ष्य में प्रतिभा फॉउंडेशन सदस्यों द्वारा पुलिस यातायात प्रबंधन के सहयोग एवं मार्गदर्शन में रहकर द्वारा रीगल चौराह पर यातायात व्यवस्था संभाली गई। इस आयोजन में लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी सहयोग प्प्रदान किया ।जनता को यातायात के नियमों एवं हेलमेट की मेहत्ता के बारे में समझाते हुए हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने की भी अपील की गई।
जिस तरह इंदौर शहर स्वच्छता में नम्बर 1 आ रहा है उसी तरह यातायात में भी नम्बर 1 पर लाने के लिए जनता से सहयोग की अपील की गई। प्रतिभा फॉउंडेशन की निदेशक डॉ संध्या सुप्रभात चौकसे द्वारा भी यातायात व्यवस्था में सहयोग देकर नागरिकों को समझाया गया।
इस यातायात जागरूकता अभियान में पलासिया पुलिस यातायात प्रबंधन के पुलिस उपायुक्त श्री मनीष कुमार अग्रवाल ने प्रतिभा फॉउंडेशन एवं लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों के कार्य एवं सहयोग की सरहाना की।
अभियान में मुख्य रूप से पुलिस यातायात प्रबंधन के सुमंत सिंह का विशेष सहयोग रहा।डॉ संध्या द्वारा पुलिस यातायात प्रबंधन का आभार प्रकट किया गया।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से
प्रतिभा फॉउंडेशन की प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर रोमाली तिवारी,मुस्कान कौशल एवं skclnct के
अभिषेक शर्मा ,हर्ष शर्मा ,जुलियस् शौत्रीय एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
