उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Spread the loveसफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित...
Spread the loveसफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित...
Spread the love 50 सीटों के साथ इसी...
Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का...

तिरूपति गार्डन में बेग लेकर जाते दिखा युवक
खाक चौक अंकपात मार्ग तिरूपति गार्डन में अभिभाषक विवेक पिता बंशीलाल तिवारी निवासी पटेलनगर के भानेज मयंक तिवारी का विवाह 25 फरवरी को आयोजित किया गया था। मयंक भारतीय जनता युवा मोर्चा का नगर मंत्री है। शादी में हजारों लोग पहुंचे थे। रात 9 बजे के लगभग दुल्हा-दुल्हन को मिले उपहार स्वरूप लिफाफे बेग में रखे जा रहे थे। इस बीच स्टेज पर लगी कुर्सी पर रखा बैग चोरी हो गया। बैग गायब होने पर कार्यक्रम के दौरान हो रहे फोटो सेशन और वीडियो को खंगाला गया, जिसमें एक युवक बैग लेकर जाता दिखाई दिया। अभिभाषक विवेक तिवारी ने बताया कि बैग में दो तोला वजनी आभूषण के साथ उपहार में मिले सैकड़ों लिफाफे रखे हुए थे। मामले की शिकायत जीवाजीगंज पुलिस को दर्ज कराकर बैग लेकर जाते दिखे युवक के फुटेज पुलिस को सौंपे हैं।
