छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश...
Spread the love00 बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़ थीम पर...
( अमिताभ पाण्डेय )
देश – दुनिया में पर्यावरण की पैरवी करने वाली संस्था सी एस ई की प्रमुख सुनीता नारायण ने आज ” स्टेटस ऑफ इंडियास एनवायरनमेंट 2024 ” नामक रिपोर्ट का विमोचन किया ।
इस वार्षिक रिपोर्ट के विमोचन समारोह में पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय करने वाले नितिन देसाई सहित अन्य विषय विशेषज्ञों के साथ ही भारत के विभिन्न राज्यों से आए पर्यावरण प्रेमी पत्रकार भी उपस्थित थे।
यह आयोजन आज 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर राजस्थान के नीमली गांव स्थित अनिल अग्रवाल एनवायरनमेंट एंड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में हुआ ।
इस अवसर पर क्लाइमेट चेंज , वायु प्रदूषण, जैव विविधता , प्लास्टिक के कारण होने वाले नुकसान , सहित पर्यावरण से जुड़े विविध विषयों पर केंद्रित अनिल अग्रवाल डायलॉग 2024 का शुभारंभ भी हुआ।
पर्यावरण से जुड़ी चिंता और उनके समाधान पर केंद्रित विचार विमर्श का यह कार्यक्रम 28 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगा । इस आयोजन में पर्यावरण को लेकर हो रहे बेहतर काम , केस स्टडीज और आगामी कार्य योजना पर विषय विशेषज्ञ , प्रतिभागियों के साथ अपने विचार साझा करेंगे।
गौरतलब है कि राजस्थान की अरावली पर्वत श्रृंखला के बीच प्रकृति की गोद में अनिल अग्रवाल एनवायरमेंट ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट को नीमली गांव में बनाया गया है ।
इस संस्थान में वर्ष भर रिसर्च करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही प्रशासन , उद्योग , समाज सेवा से जुड़े विविध क्षेत्रों में काम करने वाले लोग पर्यावरण केंद्रित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आते रहते हैं ।
अपने समय के मशहूर पर्यावरणविद अनिल अग्रवाल के नाम पर संचालित यह संस्थान पर्यावरण को लेकर श्रेष्ठ काम करते हुए देश-विदेश में अपनी प्रभावी पहचान बन चुका है।
यहां पर्यावरण संबंधी जो प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं , उनसे लोगों में पर्यावरण को लेकर जागरूकता लगातार बढ़ रही है।
यह संस्थान पर्यावरण के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता के साथ निभा रहा है।
( लेखक स्वतंत्र पत्रकार हैं, संपर्क: 9424466269 )
