भारत, 15 दिसंबर, 2023: केक, कैरल और जश्न मनाने का मौका फिर लौट आया है! क्रिसमस का त्योहार पास आने के साथ काफी सारे लोग मीठे व्यंजन बनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। लेकिन यह समझना जरूरी है कि इनका जरूरत से ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। भारत में डायबिटीज तथा प्रीडायबिटीज के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह चिंता स्वाभाविक है। इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) और मद्रास डायबिटीज रिसर्च द्वारा कराए गए एक अध्ययन में ऐसा अनुमान लगाया गया है कि भारत में करीबन 10.1 करोड़ लोग डायबिटीज से ग्रसित हैं और 13.6 करोड़ लोग प्री-डायबिटीज की अवस्था में हैं।
त्योहार के इस मौसम में हमारे आस-पास केवल स्वादिष्ट केक और चॉकलेट ही होंगे, ऐसे में अपनी सेहत और तंदुरुस्ती के लिए सतर्क रहना जरूरी है। ऐसे में बादाम बहुत ही अहम भूमिका निभाते हैं, खासकर यदि हम एक सेहतमंद लाइफस्टाइल शामिल करना चाहते हैं और शक्कर से भरपूर चीजों से दूर रहना चाहते हैं। बादाम अच्छाइयों का भंडार है और विटामिन ई, मैग्नीशियम, राइबोफ्लेविन, जिंक, प्रोटीन जैसे 15 पोषक तत्वों का स्रोत है। यदि हम नियमित रूप से इस पौष्टिक नट को अपने संतुलित आहार में लेते हैं तो उससे ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है और दिल की सेहत अच्छी बनी रहती है। बादाम के स्वास्थ्य लाभों के अलावा यह हमारे व्यंजनों का स्वाद बढ़ाता है और उसमें थोड़ा और क्रंच व नटी स्वाद लेकर आता है।
