मेरी प्यारी बहनों तुम्हारी सेवा के लिए हर समय तत्पर रहूंगा_मुख्यमंत्री शिवराज चौहान
थान्दला से (विवेक व्यास,माधव एक्सप्रेस) नगर परिषद थांदला द्वारा आयोजित लाडली बहना सम्मेलन.में प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान द्वारा कही गई।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लाडली बहना योजना प्रदेश की महिलाओं को अधिक आकर्षित कर रही है।आलम यह होता है की मुख्यमंत्री के भाषणों में महिलाएं भावुक हो जाती है।
इस योजना के तहत प्रतिमाह की 10 तारीख को एक हजार की किस्त लाडली बहनों को दी जाती थी।
इस बार रक्षाबंधन के पूर्व 27 अगस्त को लाडली बंहनो का सम्मेलन आयोजित किया गया।जिसमे नए उपहार की इच्छा से महिलाओं की संख्या में अधिक बढ़ोतरी देखी गई।
उसी तहत नगर परिषद थांदला के बैडमिटन (माधव हाल)में भी महिलाए बढ़ी संख्या में उपस्थित हुई।जिसमे हॉल खचाखच भरा हुआ दिखा।
सीधे प्रसारण में लाडली बहनों ने घोषणा करते हुए सावन मास में 450रु गैस सिलेंडर और राखी का त्योहार मानने हेतु एक क्लिक से प्रदेश की सवा करोड़ लाडली बहनों के प्रत्येक खाते में 250 रु डालें।1 हजार की किस्त यथावत 10 तारीख को दी जाएगी।
जो अक्टूबर माह से 1250 रू कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के उपहार से सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं ने अपार हर्ष जताया।
नगर परिषद अध्यक्षा लक्ष्मी सुनील पणदा ने प्रदेश के मुख्या का आभार व्यक्त करते हुए लाडली बहनों को शुभकामना दी।
उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनीता नटवर पंवार,नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रोहित बैरागी,वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामा ताहेड,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पिंकी पाठक,जिला शिकायत बोर्ड सदस्य एवं पार्षद माया सचिन सोलंकी,मंडल महामंत्री सुनील पणदा,उपाध्यक्ष जितेंद्र राठौर,जगदीश प्रजापत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात सभी ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रोहित बैरागी का स्वागत नगर परिषद कार्यालय में किया।
