नलखेड़ा। नगर के गल्ला व्यापारी वासुदेव चांडक, संजय कुमार चांडक की माता जी एवं पत्रकार निकुंज चांडक की दादी जी श्रीमती कृष्णाबाई चांडक का शनिवार
की रात्रि को निधन हो गया।रविवार को प्रातः 8:00 बजे उनके निवास स्थान चांडक आईल मिल से अंतिम यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिकों व्यापारियों एवं सामाजिक लोगों ने शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।