उज्जैन। जैन इंटरनेशनल सेवा ऑर्गनाइजेशन (जिसो) द्वारा जैन एकता एवं जैन स्वगणना/जनगणना महाअभियान को लेकर समाजजनों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के फाउंडर इंटरनेशनल चेयरमैन सुरेश पुनमिया का उज्जैन आगमन हुआ। उनके साथ जिसो के राष्ट्रीय मंत्री नीलेश सुराणा जावरा भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिसो संस्थापक ने बताया कि समाज की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने में समाजजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी उद्देश्य से सकल जैन समाज को अभियान से जोड़ा जा रहा है।जैन समाज की एकता, जनगणना और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी व्यापक स्तर तक पहुंच सके, पुनमिया ने समाज के लोगों से मुलाकात कर जिसो से जुड़ने का आह्वान किया, साथ ही भारत के समस्त जैन पत्रकार एवं संगीतकार से अपील की और कहा कि एक मंच पर आकर जैन एकता एवं जैन स्वगणना का प्रचार प्रसार करे एवं इस ऐतिहासिक अभियान के साक्षी बने।
जिसो राष्ट्रीय मंत्री नीलेश सुराणा ने संगठित एवं सशक्त जैन समाज के निर्माण के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा सकल जैन समाज से सुराणा ने निवेदन करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम अपनी मान्यता को मानते हुए एक प्लेटफार्म पर खड़े हो जाए और जैन एकता का शंखनाद करें ।
पत्रकार अश्विन चोपड़ा ने कहा कि जिसो के सभी प्रकल्प के साथ हम निश्चित जुड़ेंगे एवं सकल जैन समाज को भी प्रेरित करेंगे एवं जल्द समस्त जैन पत्रकारो का एक राष्ट्रीय मंच भी बनाएंगे।
कार्यक्रम में समाजसेवी प्रवीण काकरिया उज्जैन , राजेश जैन डग, अश्विन चोपड़ा उज्जैन , राकेश नाहटा उज्जैन , राजेंद्र जैन मुंबई सहित कई समाजसेवी एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। जिसो ने समाजजनों से अपील की कि वे अपने स्तर पर इस महाअभियान को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने में सहयोग करें।
आभार प्रकट करते हुए समाजसेवी राजेश जैन डग ने कहा की आप सब समाजहित के लिए पधारे बहुत अच्छा लगा। निश्चित रूप से आने वाले समय और चुनौतियो को देखते हुए हम सभी को एक होने की ज़रूरत है हम अपनी मान्यता को मानते हुए जैन एकता का ध्वज लहराएंगे।