गर्मियों के मौसम में सेहत के साथ साथ त्वचा की देखभाल भी काफी जरूरी होती है / चिलचिलाती गर्मी , पसीना और धूल मिटटी से त्वचा नीरस और बेजान हो जाती है और कुछ लोगों को जलन भी महसूस होने लगती है / ऐसे में लोग महंगे सैलूनों और नामी कम्पनियों के उत्पादों पर ज्यादा भरोसा करते हैं जोकि जेब पर भारी
पड़ते हैं और कई बार कोई ज्यादा फायदा भी नहीं मिलता जिससे उल्टा निराशा ही हाथ लगती है / आप चाहें तो घर में रखी प्रकृतिक चीजों से ही काफी सस्ती और असरदार क्रीम तैयार कर सकते हैं / यह चेहरे की त्वचा को कूल करेगी और आपको ताजगी का अहसास भी दिलाएगी //
नेचुरल कूलिंग क्रीम तैयार करने के लिए कांच की कटोरी में
एक चमच्च ऐलोवेरा जेल , एक चमच्च गुलाब जल और एक चमच्च खीरे के रस को एक चम्मच की मदद से तब तक अच्छे से मिक्स करें जब तक कि यह एक हल्की और मुलायम क्रीम जैसा न दिखने लगे. जैसे ही इसका टेक्सचर क्रीमी हो जाए, समझ लीजिए आपकी होममेड कूलिंग क्रीम तैयार है. / इस क्रीम को फ्रिज में रख लें / / इस क्रीम
को आप सीधे चेहरे और त्वचा के खुले हिस्से पर लगा सकते हैं और लगाने के कुछ देर बाद ताजे ठन्डे पानी से धो डालिये / गर्मियों के मौसम में यह बेहतरीन क्रीम है /
इस क्रीम को आप रात और दिन दोनों समय लगा सकती हैं / रात या दिन में लगाने से पहले चेहरे को साफ़ पानी से जरूर धो लें ताकि चेहरे पर जमा धूल , मिट्टी और प्रदूषण को हटाया जा सके अन्यथा यह क्रीम ज्यादा प्रभाबी नहीं होगी /चेहरे को साफ करने के बाद इस क्रीम को हल्के हाथों से आहिस्ता आहिस्ता लगाएं और इसे ा
कुछ समय के लिए छोड़ दें और जब आप महसूस करें तब आप चेहरा धो सकते हैं / इस क्रीम को आप सुबह और रात में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं / इसके नियमित उपयोग से चेहरे को ठंडक मिलेगी और चेहरे पर ताजगी का अहसास होगा /
इस क्रीम को दो तीन दिन के अन्दर ही उपयोग कर लें क्योंकि इसमें कोई प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल नहीं होता है,/
2 –कांच की कटोरी में 2 चमच्च एलो वेरा जेल , एक चमच्च कैस्टर ऑयल और 2 विटामिन ई कैप्सूल मिला लें / इन तीनो चीज़ों को अच्छे से मिला लें जब सफेद रंग की क्रीमी रंगत की क्रीम बन जाये / रात को सोते समय इस क्रीम को चेहरे पर आहिस्ता आहिस्ता से इस तरह लगाएं की क्रीम चेहरे पर पूरी तरह से अब्सॉर्ब हो जाये /
इसे आप रोज़ाना लगा सकते हैं और कुछ ही दिनों में अन्तर नज़र आना शुरू हो जायेगा /
3 —–कांच के कटोरे 3 चमच्च एलोवेरा जेल लेकर इसमें एक चमच्च खीरे का रस मिलाने के बाद एक छोटा चमच्च बादाम तेल डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें / इस मिश्रण में 2 बूंदे पुदीने का तेल डालें / कूलिंग इफ़ेक्ट के लिए आप इसमें पुदीने का तेल डाल सकते हैं / इस मिश्रण से बनी क्रीम को फ्रिज में लगा लें /
इस क्रीम को नहाने के बाद या धूप से आने के बाद चेहरे और शरीर पर लगाएं।
4 —–
कांच के कटोरे में 1 कप एलोवेरा जेल , 3 /4 कप नारियल तेल , दो चमच्च शियाबटर , 1 चमच्च शहद और 10 बुँदे टी ट्री ऑयल मिलाकर इसे अच्छी तरह फेंट कर क्रीम बना लें / जब यह क्रीम स्मूथ हो जाये तो एक साफ़ जार में डालकर फ्रिज में लगा दें / जब भी किसी अंग में जलन हो तो इस क्रीम का उपयोग कर सकते हैं
नेचुरल क्रीम हलकी होती हैं और त्वचा इन्हें आसानी से सोख लेती है /
यह क्रीम त्वचा को नमी प्रदान करती हैं क्योंकि इनमे एलोवेरा जेल ,ग्लीसरीन , ऑयल्स , शिया बटर आदि विद्यमान होते है जिससे गर्मी के कारण होने बाले रूखेपन से छुटकारा मिलता है और त्वचा कोमल और मुलायम रहती है /
इनमे कोई केमिकल नहीं होते जिसकी बजह से यह हर मौसम के लिए उपयोगी होती हैं/
यह त्वचा के प्रकृतिक ऑयल्स को संतुलित करती हैं और त्वचा के हर प्रकार के लिए उपयोगी होती हैं / यह गर्मी के मौसम बाली चिपचिपाहट से छुटकारा दिलाती हैं
लेखिका अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेष्ज्ञ है और हर्बल क्वीन के रूप में लोकप्रिय है /