*सेवा भारती के तत्वाधान मे विशाल कावड यात्रा का आयोजन कल*
थान्दला से (विवेक व्यास, माधव एक्सप्रेस) इरादे रोज बनते हैं बनकर टूट जाते हैं कावड़ वही उठाते हैं जिन्हें बाबा महाकाल बुलाते हैं सेवा भारती के तत्वाधान में 28 अगस्त सोमवार को बोल बम के जयकारों के साथ विशाल कावड़ यात्रा थान्दला तहसील ग्राम पंचायत केसरपुरा से खवासा बामनिया रोड पर स्थित बाबा महाकाल का मंदिर पर जलाअभिषेक करेंगे कावड़ यात्रा ग्रामीण अंचलों से होती हुई खवासा पहुंचेगी कावड़ यात्रा गाँव गाँव से निकलती हुई एकदिवसी रहेगी इस कावड़ यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह बना हुआ है गांव के नागरिक अनेक प्रकार की व्यवस्था कर रहे हैं यह यात्रा खवासा से केसरपुरा माही नदी 15 किलोमीटर तक जाने के लिए बस की सुविधा रखी गई है गाँव गाँव फूलों से स्वागत किया जावेगा।
