नई दिल्ली । केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एक बड़ा बयान दिया है। इस बयान के अनुसार उन्होंने कहा है,कि चीन के साथ व्यापार को लेकर निवेशक भारत में निवेश कर सकते हैं। उन्हें भारतीय नियमों का पालन करना होगा। चीनी कंपनियों के लिए भारत का निवेश खुला हुआ है।
उन्होंने कहा कि भारत किसी भी कंपनी के साथ तब तक व्यापार कर सकता है। जब तक वह निवेश और कानूनी तरीके से व्यापार करने के लिए तैयार है।
उल्लेखनीय है, कि सीमा पर संघर्ष और तनाव के बावजूद चीनी कंपनियों का निवेश भारत में हो रहा है। इसके पहले भारत टिक टॉक सहित 300 से ज्यादा चीनी ऐप पर पाबंदी लगा चुकी है।
चीन की इलेक्ट्रिक कार कंपनी
बीवाईडी 8000 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाकर करना चाहती है। उसने भारत सरकार के पास ज्वाइंट वेंचर के लिए आवेदन किया है। सरकार ने इसकी अनुमति अभी तक नहीं दी है। इसके उलट केंद्रीय राज्यमंत्री, राजीव चंद्रशेखर का बयान विरोधाभास उत्पन्न कर रहा है।
