इन्दौर । अहमदाबाद 7 व 8 जुलाई को होने वाले अर्बन-20 (यू 20) मेयर शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। इन्दौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी इस सम्मेलन में शामिल होंगे। वे क्लाइमेट फाइनेंस को मजबूती विषय पर प्रेजेंटेशन देंगे। जी-20 देशों के बीच शहरी विकास को लेकर तालमेल बढ़ाने के उद्देश्य से बनाए गए समूह अर्बन-20 के तहत होने वाले सम्मेलन में छह प्राथमिकता वाले विषयों पर विशेष रूप से चर्चा होगी। इसमें शामिल होने वाले सभी शहरों के महापौर अपने-अपने शहरों के अनुभव बताएंगे। सभी महापौर यू-20 उद्यान में पेड़-पौधे लगाएंगे और साबरमती आश्रम देखने भी जाएंगे।
