इंदौर(माधव एक्सप्रेस)
दिनांक 30/06/2023 को पोलोग्राऊण्ड स्थित मेसर्स इप्का लेबोरेटरिज लिमिटेड में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में 7 कर्मचारियों को दीर्घ कालीन सेवाअवधि के उपरान्त सेवानिवृत्ति दी गई।
जिसमें सहकर्मियों के साथ-साथ सभी सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के परिवार के सदस्य बडे हर्षोउल्लास के साथ शामिल हुए एवं सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विदाई दी गई।
इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्षों के साथ कारखाना प्रमुख श्री सी.एस. हिल्लाल, डॉ एस. के. कनौजिया एवं मानव संसाधन प्रमुख श्री प्रवीण त्रिपाठी उपस्थित रहे एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके आगे के भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।
