अब उज्जैन से भोपाल का सफर होगा और भी आसान, 2 घंटे 10 मिनट में
वंदे भारत ट्रेन के रूप में उज्जैन को भोपाल से जोड़ने की नई सौगात मिलेगी। मात्र 2 घंटे 10 मिनट के सफर में यह ट्रेन बिना कहीं रुके सीधे भोपाल पहुंच जाएगी।

वंदे भारत ट्रेन के रूप में उज्जैन को भोपाल से जोड़ने की नई सौगात मिलेगी। मात्र 2 घंटे 10 मिनट के सफर में यह ट्रेन बिना कहीं रुके सीधे भोपाल
दोनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को करेंगे। वंदे भारत ट्रेन फतेहाबाद होकर भोपाल का सफर तय करेगी। ट्रेन आठ-आठ कोच की चलेगी। उद्घाटन के दिन भोपाल से रवाना वंदेभारत ट्रेन का इंदौर से भोपाल के बीच सभी स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इस ट्रेन का रखरखाव इंदौर में होना है, इसके लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी कराया जा चुका है। ट्रेन के रखरखाव के लिए इंदौर स्टेशन के पास छह नंबर पिटलाइन को तैयार किया गया है। यहां बिजली की लाइन डाल दी गई है।
