विजय नगर में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन, भजन संध्या और आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ दशहरा उत्सव
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the loveनई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक...
Spread the loveमां दुर्गा के दर्शन कर माता...
माधव एक्सप्रेस उज्जैन/धार्मिक नगरी उज्जैन में पंडित हेमंत व्यास द्वारा स्थापित सुप्रसिद्ध अष्टविनायक मंदिर पर इन दिनों श्रीराम कथा की अविरल अमृत वर्षा हो रही है। इसी श्रृंखला में संयुक्त सामाजिक ब्राह्मण कल्याण समिति द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के व्यास पंडित अजय शंकर तिवारी का ब्राह्मण समाज के प्रमुख पदाधिकारियों और प्रबुद्ध जनों द्वारा आत्मीय अभिनंदन किया गया।
कथा के दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी, संरक्षक पंडित जियालाल शर्मा, पंडित शैलेश दुबे, वरिष्ठ अभिभाषक जयसिंह, कृष्णकांत पंड्या, उमेश शकर गाए, श्रीमती अंबिका पंड्या, श्रीमती रेखा भार्गव, अजय भोला गुरु, दिनेश उपाध्याय तथा पंडित देवेंद्र शर्मा आदि वरिष्ठ जनों ने श्रद्धाभाव से भगवान श्रीराम कथा का श्रवण किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और पदाधिकारियों ने विधि-विधान से रामायण जी का पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात कथा व्यास पंडित अजय शंकर तिवारी के उत्कृष्ट कथा वाचन और समाज को धर्म मार्ग पर प्रेरित करने के लिए उनका शॉल-श्रीफल भेंट कर भावभीना अभिनंदन किया गया।
