महाकाल मंदिर को लेकर हुआ बड़ा निर्णय
4 जुलाई से सभी श्रद्धालुओं के लिए गर्भ ग्रह में प्रवेश बंद

उज्जैन से अभिजीत दुबे की रिपोर्ट श्रावण मास को ध्यान में रखते हुए महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को महाकाल लोक के कंट्रोल रूम में हुई जिसमें बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर महाकाल मंदिर समिति के अध्यक्ष कुमार पुरुषोत्तम ने की बैठक में एसपी सचिन शर्मा महापौर मुकेश टटवाल मंदिर समिति सदस्य राजेश शर्मा गुरु महाकाल मंदिर प्रशासक संदीप सोनी एडीएम अनुकूल जैन सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम में जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से महाकाल मंदिर का नया अन्क्षेत्र शुरू होगा इस अन्क्षेत्र में सभी श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन प्रसादी उपलब्ध कराई जाएगी इसके साथ ही एयरपोर्ट की तर्ज पर उच्च स्तरीय टॉयलेट बनाए जा रहे हैं श्रावण मास और सवारी को ध्यान में रखते हुए 4 जुलाई से महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में पूरी तरह प्रवेश बंद कर दिया जाएगा यहां किसी भी प्रकार का कोई श्रद्धालु गर्भगृह में प्रवेश नहीं कर सकेगा वीआईपी श्रद्धालु आम श्रद्धालु एक ही स्थान से दर्शन करेंगे तिरुपति बालाजी मंदिर की तरह महाकाल मंदिर की आय बढ़ाने के लिए मंदिर समिति में कुछ पैकेज तैयार है के अनुसार श्रद्धालु दान के रुप में 5 लाख 20 लाख 25 लाख और 5000000 रुपए दान दे सकेंगे दान देने वाले श्रद्धालुओं को महाकाल मंदिर समिति कई बार प्रकार की निशुल्क सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी श्रावण मास में हरसिद्धि मंदिर क्षेत्र और महाकाल लोक क्षेत्र को नो व्हीकल जोन बनाया जाएगा जो विगत 2 माह तक चलेगा
