उद्योग जगत और बेरोजगार युवाओं के बीच सेतु बना जीतो JITO
शुजालपुर : जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन ने छोटे शहरों के युवाओ को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में किया नवाचार पृथ्वीराज कोठारी, (चेयरमैन) ,हिमांशु शाह (वाइस चेयरमैन), विजय भंडारी (प्रेसिडेंट), ललित कुमार दांगी( सेक्रेटरी जनरल), डी.के .जैन (ज्वाइंट ट्रेजरर )के मार्गदर्शन में JITO Jobs 3.0 के द्वारा देश के विभिन्न शहरों एवं क्षेत्रो में रोजगार , केरियर के नए अवसरो को प्रभावी रूप में समाज एवं युवा वर्ग तक पहुंचाने के लिए नई जॉब लोकेशन का विस्तार किया जा रहा है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं ,नौकरी चाहने वालों एवं उद्योग जगत को एक साझा मंच प्रदान करना है। जहां रोजगार ,नेटवर्किंग एवं करियर विकास के नए अवसर प्राप्त हो सके।
India Hiring through JITO Jobs के अंतर्गत म. प्र. छत्तीसगढ़ कोऑर्डिनेटर अशोक मेहता, प्रियंका पाटोदी,रोहित मेहता के मार्गदर्शन में जीतो की शुजालपुर ईकाई द्वारा कच्छी बीसा महाजन वाड़ी परिसर में किया गया ।
इस जॉब फेयर में शुजालपुर सहित आसपास के नगरों कालापीपल, जामनेर, अकोदिया, शाजापुर, आष्टा, तलेन, पचोर सारंगपुर के युवाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भाग लिया। इस अवसर पर देश की प्रमुख फिनटेक कंपनी पेटीएम के वॉईस प्रेसिडेंट अंकित चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं और उनके अभिभावकों को ऊर्जा से भरा हुआ उद्बोधन दिया जिसमें उन्होने छोटे शहर से भले रहो पर सपने बड़े देखों, हार से मत डरो बड़ा काम करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजजनों सहित सुरेश मारवाड़ी, अभिनंदन जैन,संदीप शाह,अभिषेक जैन, सचिन शाह, अमित जैन, अकोदिया से नरेन्द्र मेहता, अंकित डागा के साथ महिला वर्ग से प्रमुख रूप से जीतो शुजालपुर की JTR ग्रीष्मा संदीप शाह, तेजकिरण जैन,संध्या धारीवाल, बबीता चौपड़ा,मीना चौधरी, वीणा गोयल उपस्थित रहे।
जॉब फेयर में उल्लेखनीय तकनीकी सहयोग तीव्रता शाह, महती शाह, रितुल पोखरना एवं झील शाह का प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हर्षद शाह, अश्विन चौधरी, सुरेश रांका,दर्शन शाह,सर्वेश पोखरना,अनुप चौधरी, गिरीश चौधरी, भूपेन्द्र जैन, नरेंद्र जैन धवल, विनोद चोपड़ा ने जीतो की सम्पूर्ण टीम को साधूवाद प्रेषित किया। उपस्थित समाजजनों का आभार प्रदर्शन JITO JOBS कन्वीनर शुजालपुर अनुराग जैन में माना।