खाली पेट नहीं करें तरबूज का सेवन
नई दिल्ली । क्या खाली पेट तरबूज खाना फायदेमंद है आज आपको इसके बारे में बताएंगे। हैल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो खाली पेट तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए, इसमें फाइबर काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। फाइबर ज्यादा मात्रा में होने के कारण खाली पेट इसका सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।
इसके अलावा पेट में दर्द, उल्टी और दस्त जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं। कई बार स्वास्थ्य ज्यादा भी खराब हो सकता है। ऐसे में खाली पेट तरबूज नहीं खाना चाहिए।डायबिटीज के मरीजों के लिए भी खाली पेट तरबूज खाना नुकसानदायक हो सकता है। खाली पेट तरबूज खाने से डायबिटीज रोगियों के शरीर में ग्लूकोज का स्तर बढ़ सकता है। इसके अलावा डायबिटीज रोगियों की समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए इन रोगियों को खाली पेट तरबूज भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।तरबूज में पोटैशियम काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है ऐसे में खाली पेट इसे खाने से शरीर में पोटैशियम का स्तर बढ़ सकता है। पोटैशियम बढ़ने से दिल की धड़कन भी बढ़ने लगती है। शोध में भी यह बात साबित हो चुकी है कि जब शरीर में पोटैशियम का स्तर बढ़ता है तो सीने में बहुत ही तेज दर्द भी होता है। इसके अलावा इसके कारण उल्टी और मतली जैसी परेशानियां भी हो सकती है।
पेट में दर्द, सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं भी शरीर में हो सकती है। खाली पेट तरबूज खाने से लिवर की समस्या भी बढ़ सकती है यदि आप पहले से ही किसी लिवर संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं तो खाली पेट तरबूज न खाएं। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को भी खाली पेट तरबूज खाने से परहेज करना चाहिए इससे उनका ब्लड प्रेशर और भी ज्यादा बढ़ सकता है। यदि आप खाली पेट तरबूज खाते हैं तो इससे डायरिया की समस्या हो सकती है। लूज मोशन, पेट में दर्द जैसी समस्याएं आम है। इसके अलावा खाली पेट तरबूज खाने से शरीर में पानी की भी कमी हो जाती है जिसके कारण आपकी समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है।
ऐसे में खाली पेट इसका सेवन करने से परहेज करें। मालूम हो कि गर्मियों के मौसम में हर कोई तरबूज का स्वाद लेना पसंद करता है। स्वाद में मीठा होने के साथ-साथ यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें 90 प्रतिशत पानी मौजूद होता है। इसके अलावा यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। तरबूज की तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मियों में हर कोई इसे काफी चाव से खाता है। नाश्ते में या फिर शाम के समय आप किसी भी समय तरबूज खा सकते हैं।
