Spread the love छत्तीसगढ़ की बेटियों की राह अब न...
उप महाप्रबंधक श्री जी.एल.सिंह तत्काल प्रभाव से निलंबित
June 17, 2021 1 minute read
Spread the love
शराब के नशे में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने पर वाहनचालक की सेवाएँ समाप्त
शाजापुर, – मध्य क्षेत्र विद्युतवितरण कंपनी के उप महाप्रबंधक (एसटीसी) संभागविदिशा श्री जी.एल.सिंह के प्रायवेट वाहन के ड्रायवरद्वारा शराब के नशे में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुएदो व्यक्तियों पर वाहन चढ़ाये जाने के कारण कंपनी द्वाराश्री जी.एल.सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दियागया है। अनुबंधित किराये के वाहन के ड्राइवर की सेवाएँसमाप्त कर दी गई हैं।
गौरतलब है कि वाहन दुर्घटना के वक़्त श्री सिंह वाहन मेंमौजूद थे। उक्त वाहन दुर्घटना में घायल दोनों व्यक्तियोंकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना संज्ञान में आतेही प्रथम दृष्टया उप महाप्रबंधक एसटीसी द्वारा बिनाअनुमति के मुख्यालय छोड़ने के आरोप मेंअनुशासनात्मक कार्यवाही एवं वाहन चालक कोलापरवाही पूर्वक शराब के नशे में वाहन चलाने का दोषीमानते हुए कंपनी द्वारा तत्काल कार्यवाही की गई है।कंपनी ने उक्त वाहन दुघर्टना में कथित मृत हुए व्यक्तियोंके परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए दुखजताया है।