लखनऊ । लखनऊ में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों के पास सभी जातियों और धर्मों के युवाओं के लिए अवसर हैं। कोर्स पूरा करने के बाद एक मुस्लिम लड़की सानिया मिर्जा भारत की पहली महिला मुस्लिम फाइटर पायलट बनेंगी। एक समय था जब रक्षा बलों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व मुश्किल होता था लेकिन आज महिलाओं को सियाचिन जैसे क्षेत्रों में तैनात किया जा रहा है।
सिंह ने कहा कि कैंपस में चलने वाले कोर्स की एक निश्चित अवधि होती है। यहां पर आम शिक्षा प्राप्त करते हैं और शिक्षित होते ही हैं। मैं ये मानता हूं कि शिक्षा के साथ-साथ आप दीक्षितभी होते हैं। यानी तालीम के साथ-साथ तहजीब भी सीखते हैं। लेकिन आगे आपको तहजीब सीखने का अवसर नहीं मिलेगा ऐसी भी बात नहीं है। रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि इस दीक्षांत समारोह इसलिए कहा जाता है क्योंकि एक छात्र के रूप में जो भी समय आपने इस कैंपस में गुजारा है उसमें आपने क्या तहजीब हासिल की है। उसका अंतिम दिन वहां होता है जिस दिन आप डिग्री हासिल करते हैं।
