उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Spread the loveसफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित...
Spread the loveसफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित...
Spread the love 50 सीटों के साथ इसी...
Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का...
इंदौर मैराथन में दर्दनाक हादसा, फिनिश पॉइंट से 100 मीटर पहले युवक की मौत
इंदौर। नेहरू स्टेडियम में आयोजित मैराथन के दौरान एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक फिनिश पॉइंट से महज 100 मीटर पहले अचानक जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम और आयोजकों ने तत्काल सीपीआर दिया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
मृतक युवक कोलकाता से मैराथन में भाग लेने इंदौर आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दौड़ के अंतिम चरण में युवक की हालत बिगड़ने लगी और कुछ ही पलों में वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
घटना के बाद मैराथन स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।
इस घटना ने मैराथन जैसे आयोजनों में प्रतिभागियों की मेडिकल जांच, आपातकालीन सुविधाओं और स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आयोजन में मौजूद अन्य धावकों और दर्शकों में भी शोक और चिंता का माहौल देखा गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
