उज्जैन। खाराकुआं थानान्तर्गत श्रीराम मार्केट में स्थित दवा व्यापारी से ढाई लाख रु. की ठगी का मामला सामने आया है। खाराकुआं थाना पुलिस ने मामला राज्य सायबर सेल के पास पहुंचा दिया है। पुलिस ने संबंधित बैंक से भी जानकारी मांगी है।
श्रीराम मार्केट में दवा व्यवसायी अभिषेक माहेश्वरी का कार्यालय है। उन्होंने इंडिया मार्ट पर मेडिकल के दो आयटमों की खरीदी के लिए डिमांड डाली। उनके पास 8160555065 से काल आया। दूसरी ओर से कहा कि उक्त प्रोडक्ट उनके पास है, चाहे तो वे माल भेज सकते हैं। इस आधार पर अभिषेक ने सारी मालूमात हांसिल करने के बाद आर्डर दे दिया तथा 50 हजार रु. एडवांस भेज दिए।
दूसरी ओर से कहा कि आर्डर का कुल माल 2 लाख 47 हजार रु. का है। पूरी राशि भेज दें, ताकि आज ही माल निकाल दें। अभिषेक ने ऑनलाइन उक्त राशि भी भेज दी। जब संबंधित मोबाइल नंबर पर अभिषेक ने संपर्क किया कि माल रवाना हुआ हो तो ट्रांसपोर्ट का बिल और ई वे नंबर भेज दें।
तब कहा कि दो दिन में भेज देंगे। भुगतान बिल पर जब ई वे बिल क्रमांक नहीं मिला तो व्यापारी का माथा ठनका। उन्होंने संबंधित बैंक जाकर जानकारी ली, जहां से ट्रांजेक्शन हुआ था। बैंक मैनेजर ने बताया अहमदाबाद की किसी फर्म द्वारा रुपया एक ही बार में निकाल लिया है। इसके बाद व्यापारी थाने पर पहुंचे।
इनका कहना है
खाराकुआ थाना प्रभारी राजवीरसिंह ने चर्चा में बताया संबंधित पार्टी से कार्रवाई के सारे बिल आदि की फोटोप्रति मंगवाई गई है। जांच थाना स्तर पर और राज्य सायबर सेल को भेज दी है। शीघ्र ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। जो स्थितियां है, उस अनुसार आरोपी बचकर नहीं निकल सकता है।
ज्ञात हो कि अभिषेक महेश्वरी के पिता गोपाल महेश्वरी दवा बाजार के वरिष्ठ व्यापारियों में से है जिनका वर्षों से दवा का व्यापार है
