छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, इफ्फत आरा को लोक आयोग तो राजेंद्र कटारा को मिली ये जिम्मेदारी, देखें आदेश…..
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने IAS अधिकारियों...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने IAS अधिकारियों...
Spread the love कलाम अकादमी और समर जैन...
Spread the love00 यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026...
माधव एक्सप्रेस/उज्जैन/ श्री सत्य साईं सेवा समिति द्वारा जन्म शताब्दी वर्ष 2026 में ईश्वराम्मा दिवस कार्यक्रम राजेंद्र सभागृह क्षीरसागर उज्जैन में पूर्ण सफलता के साथ संपन्न हुआ। यह सात दिवसीय कार्यक्रम हर वर्ष स्वामी की माता ईश्वराम्मा को स्मरण करते हुए उल्लास पूर्वक मनाया जाता है,कार्यक्रम का संचालन सुश्री अंजलि ठाकुर द्वारा किया गया ओर श्रीमती शिखा नायडू द्वारा माता ईश्वराम्मा पर संक्षिप्त उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम में बाल विकास के बच्चों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई ।
प्रेम तरु प्रांतीय पदाधिकारी श्री संजय तिवारी जिला अधिकारी, जितेंद्र ठाकुर समिति संयोजक,शरद सिंह चौहान एवं सभी पदाधिकारी के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।
बाल विकास गुरु श्रीमती सुधा पंड्या, श्रीमती सारिका नारायणा,श्रीमती रजनी बखतरिया, श्रीमती मनीषा शर्मा एवं श्रीमती संगीता वर्मा द्वारा तैयार किए गए विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां बाल विकास बच्चों द्वारा आकर्षक रूप से प्रस्तुत की गई।
