जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
उज्जैन/माधव एक्सप्रेस (डॉ.गौरव पेड़वा) /उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) की नवनियुक्त सदस्य श्रीमती सुशीला जाटवा ने आज गरिमामय समारोह में अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने से पूर्व उन्होंने टावर चौक स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
सिंहस्थ 2028 का विकास मुख्य लक्ष्य
पदभार ग्रहण करने के पश्चात उज्जैन विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुँची श्रीमती जाटवा का कार्यालय स्टाफ और समर्थकों ने आत्मीय स्वागत किया।मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि,”प्राधिकरण के सदस्य के रूप में मेरी प्राथमिकता उज्जैन के समग्र और व्यवस्थित विकास की होगी। विशेष रूप से आगामी सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए शहर की बुनियादी सुविधाओं, सड़कों के चौड़ीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं को गति देना हमारा मुख्य उद्देश्य है।”
नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा बोर्ड
उल्लेखनीय है कि उज्जैन विकास प्राधिकरण में लगभग ढाई वर्षों के अंतराल के बाद नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है। इस बोर्ड में अध्यक्ष रवि सोलंकी,उपाध्यक्ष के रूप में मुकेश यादव व रवि वर्मा,और सदस्य के रूप में विजय अग्रवाल,अमित श्रीवास्तव,रामचंद्र शर्मा,श्रीमती सुशीला जाटवा, दुर्गा बिलोटिया को भी शामिल किया गया है। शासन द्वारा की गई इन नियुक्तियों से विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जन प्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने श्रीमती जाटवा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
