Aaj ka Panchang 8 October 2026: प्रदोष व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 8 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 8 October 2026:...
Spread the loveToady Rashifal 8 October 2026: 8...
Spread the loveइंदौर। नवरात्रि के रंग में रंगने...
सरिता गर्ग अध्यक्ष, आरती गुप्ता सचिव व दीपाली गोरे कोषाध्यक्ष नियुक्त
उज्जैन, माधव एक्सप्रेस /भारत विकास परिषद उज्जैन मुख्य शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह शनिवार को माधव क्लब, स्टेशन रोड पर उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
नई कार्यकारिणी में सरिता गर्ग को अध्यक्ष, आरती गुप्ता को सचिव एवं दीपाली गोरे को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ गायनिक सर्जन एवं समाज सेविका डॉ. एस. के. सलूजा उपस्थित रहीं। शपथ विधि का संचालन देवास से पधारी गुरु वंदन छात्र अभिनंदन की प्रांतीय संयोजिका डॉ. मीना राव द्वारा संपन्न कराया गया।
समारोह की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष संदीप पाण्डेय ने अपने कार्यकाल की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने परिषद द्वारा किए गए सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए सक्रिय सदस्यों को सेवा सम्मान से सम्मानित किया तथा नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
मुख्य अतिथि संजय अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विकास परिषद समाज सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने नई टीम को “स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत” के निर्माण के लक्ष्य के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. एस. के. सलूजा ने परिषद के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए नई कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, महिला सशक्तिकरण एवं समाज जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं डॉ. मीना राव ने शपथ ग्रहण कराते हुए महिला नेतृत्व को सराहा और इसे समाज के लिए सकारात्मक संकेत बताया।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष सरिता गर्ग ने अपने उद्बोधन में सभी का आभार व्यक्त करते हुए आगामी वर्ष की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य शिविर एवं सामाजिक जागरूकता जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवीण खंडेलवाल ने किया। आयोजन का संयोजन कविता गर्ग एवं अनीता नाटानी द्वारा किया गया, जबकि अंत में सचिव आरती गुप्ता ने आभार प्रदर्शन किया।
समारोह में परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्य एवं विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। राहुल भटनागर, रविंद्र शाह, श्याम बंसल, शैलेंद्र गर्ग, दिनेश गुप्ता, पद्माकर मूले, घनश्याम गर्ग, मुकुंद गोरे, विपिन गुप्ता, राजेंद्र विजयवर्गीय, महेंद्र व्यास सहित अनेक सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय बना दिया।
