नई दिल्ली । लगभग 2 वर्षों के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होने जा रही है। 3 दिवसीय बैठक 10 सितंबर से 12 सितंबर तक चलेगी। इस बैठक में संघ के सभी अनुवांशिक संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी सहयोगी संगठनों की समीक्षा की जाएगी। शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की रणनीति भी इस बैठक में तैयार होगी।
इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, संघ कार्यकारी मंडल के सरकार्यवाह डॉक्टर दत्तात्रेय होसाबले, सरकार्यवाह डॉक्टर कृष्ण गोपाल, डॉ मनमोहन वैद्य, रामदत्त चक्रधर और अरुण कुमार इस बैठक में शामिल होंगे।
इस बैठक में नई शिक्षा नीति और स्वावलंबन के प्रयासों की समीक्षा की जाएगी। देश में परंपरागत तरीकों से रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा। संघ और भाजपा संगठन के बीच समन्वय बनाए रखने के लिए भी यह बैठक काफी महत्वपूर्ण हो गई है।
