शाजापुर। किसानों के प्रस्तावित आंदोलन को देखते हुए कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस शाजापुर द्वारा 7 मई 2026 को विशेष वाहन डायवर्सन प्लान लागू किया जाएगा। यह व्यवस्था प्रातः 10 बजे से धरना समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।
यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।
डायवर्सन पॉइंट्स एवं निर्धारित मार्ग
1. सारंगपुर डायवर्जन पॉइंट (जिला राजगढ़) – भारी एवं चार पहिया वाहन हेतु
ग्वालियर और गुना की ओर से आने वाले वाहनों को सारंगपुर से डायवर्ट कर मोहन बड़ोदिया – चौमा – कानड़ – आगर होते हुए उज्जैन व इंदौर की ओर भेजा जाएगा।
2. जलालपुरा-झोंकर जोड़ (मक्सी) डायवर्जन पॉइंट – सभी वाहनों हेतु
इंदौर व देवास से आने वाले वाहनों को झोंकर जोड़ मक्सी से डायवर्ट कर झोंकर – बेरछा – शाजापुर अथवा सुन्दरसी – अकोदिया – शुजालपुर – पचोर होते हुए गुना व ग्वालियर की ओर भेजा जाएगा।
ग्वालियर व गुना की ओर से आने वाले वाहनों को करेड़ी नाका बायपास ब्रिज से डायवर्ट कर करेड़ी माताजी – रूपेली – डेलची – तराना होते हुए उज्जैन व इंदौर की ओर भेजा जाएगा।
4. कनासिया नाका डायवर्जन पॉइंट – मक्सी की ओर से आने वाले वाहनों हेतु
उज्जैन से आने वाले वाहनों को कनासिया नाका से डायवर्ट कर मक्सी (वाया झोंकर) – हनोती – रूलकी – बेरछा (वाया शाजापुर) होते हुए राजगढ़, गुना व ग्वालियर की ओर भेजा जाएगा।
यातायात पुलिस ने बताया कि सभी डायवर्टेड मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, जो यात्रियों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेगा। साथ ही नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें, ताकि आवागमन सुचारू बना रहे।