मां बगलामुखी दर्शन करने के बाद युवक को आया चक्कर और गिर पड़ा, मौत
Spread the loveनासिक से दर्शन करने आए दल...
Spread the loveनासिक से दर्शन करने आए दल...
Spread the love इंदौर, 29 सितंबर 2026: फिक्की...
Spread the loveइंदौर में ऐतिहासिक विलीज वाहनों और...
इंदौर। ओरिएंटल विश्वविद्यालय, इंदौर के IPR सेल द्वारा DST ऑडिटोरियम में “पेटेंट एवं नवाचार : पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) ढांचे के साथ एकीकृत करना” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR), पेटेंट, ट्रेडमार्क एवं कॉपीराइट संबंधी जानकारी प्रदान करना तथा पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक IPR प्रणाली से जोड़ने के महत्व को समझाना था।
मुख्य वक्ता एडवोकेट राकेश सोनी एवं एडवोकेट देवेंद्र बागड़ी ने पेटेंट फाइलिंग, ट्रेडमार्क पंजीकरण एवं IPR के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी साझा की। इंटरैक्टिव सत्र में प्रतिभागियों के प्रश्नों का विशेषज्ञों ने सरलता से समाधान किया।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. क्रातिका डेनियल, हेड – IPR सेल द्वारा किया गया। आयोजन की सफलता पर कुलाधिपति श्री प्रवीण ठकराल, प्रो-चांसलर प्रो. (डॉ.) ध्रुव घई, कुलपति प्रो. (डॉ.) अमोल गोरे एवं मुख्य प्रबंध निदेशक प्रो. (डॉ.) गरिमा घई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजन की सराहना की।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
