पाता खेड़ी में बाबा का विशाल भंडारा हुआ जिसमें सभी भक्तजनों को मालपुए प्रसाद स्व रूप में दिए गए 

उज्जैन* (अभिजीत दुबे माधव एक्सप्रेस) ग्राम पाता खेड़ी झारडा में श्री रामदेव बाबा का 633 वा भव्य जन्म उत्सव मनाया गया जिसमें भव्य जनसैलाब करीब 200000 श्रद्धालु एकत्रित हुए प्रतिवर्ष यहां पर बाबा का भव्य जन्म उत्सव मनाया जाता है जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं यहां पर पाता खेड़ी के अलावा आसपास के गांव के भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर बाबा का ध्वज लेकर आते हैं यहां पर बाबा का जन्म उत्सव मालपुए के द्वारा मनाया जाता है प्रसाद के रूप में मालपुए दिए जाते हैं भक्तगण बाबा का भव्य आरती पूजन कर भजन कीर्तन करते ढोलक की थाप पर नाचते गाते बाबा के दर्शन करते हैं एवं अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं पाता खेड़ी में बाबा का विशाल भंडारा हुआ जिसमें सभी भक्तजनों को मालपुए प्रसाद स्व रूप में दिए गए उज्जैन से अतिथि के रूप में पधारे हाई कोर्ट एडवोकेट पंडित जिया लाल शर्मा के नेतृत्व में हरिनारायण शर्मा चंद्रशेखर पाटीदार हरि सिंह पटेल सागर वाले गोकुल सिंह दरबार का स्वागत ग्राम वासियों द्वारा किया गया इस अवसर पर चंद्रशेखर पाटीदार ने श्री रामदेव बाबा के गीत से सभी ग्राम वासियों का मन मोह लिया जिस की खूब तारीफ की गई


