इन्दौर l – लसूड़िया थाना क्षेत्र में बूस्टर डोज लगवाने के बाद घर के बाहर टहल रहे एक बुजुर्ग की गिरने से मौत हो गई। लसूड़िया पुलिस के मुताबिक कल शाम 65 वर्षीय वीरेंद्र निवासी शालीमार टाउनशिप बूस्टर डोज लगवाकर घर के बाहर टहलने निकले थे, हलांकि बेटे ने डोज लगवाने के बाद बाहर निकलने से मना किया था, इसके बावजूद वे बाहर चले गए। थोड़ी दूर जाकर वे चक्कर खाकर गिर गए, जिन्हें तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आ रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण पता चल पाएगा।
