कहां भारत माता की जय
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने दिल्ली के लाल किले से ली सलामी किया देश को संबोधित
उज्जैन (अभिजीत दुबे माधव एक्सप्रेस) भारत के यशस्वी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देश में पहली बार इतने भव्य रुप से स्वतंत्रता दिवस समारोह की धूमधाम पूरे देश में देखने को मिली भारत के राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस की 75,, वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में सारे देश ने मनाई , सबसे बड़ी बात यह रही कि बड़ों के साथ बच्चों में उत्साह नजर आया मानो इनमें नहीं ऊर्जा का संचार हो गया है बड़े उत्साह के साथ बच्चों ने अमृत महोत्सव मनाया इससे ऐसा प्रतीत होता है कि आने वाले समय में हम अपने धर्म संस्कृति देश प्रेम समर्पण की भावना आने वाली नई पीढ़ी मैं हमको देखने को मिलेगी , देश के हर घर कार्यालय संस्थानों में तिरंगे का सम्मान किया गया जगह जगह तिरंगा लगाकर राष्ट्रगान गाकर भारत माता की जय चप्पा चप्पा गूंज उठा आज भारतवर्ष का प्रत्येक नागरिक अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी
