भस्म आरती से पहले विधि विधान के साथ सबसे पहली राखी बाबा महाकाल को बांधी गई
उज्जैन (अभिजीत दुबे माधव एक्सप्रेस )सालों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए रक्षाबंधन पर पहली राखी बाबा महाकाल को भस्म आरती के पहले विधि विधान से बांधी गई बाबा महाकाल को पुजारी परिवार महेश गुरु परिवार की परिवार की महिलाएं ओर से पहली राखी बाबा महाकाल को बांधी गई उसके बाद सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार कर सालों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन किया गया पंडे पुजारी परिवार द्वारा विश्व शांति की कामना बाबा महाकाल से की गई पूरे देश में भाई बहन के त्यौहार रक्षाबंधन मनाया जाता है हिंदू धर्म में कोई सा भी त्यौहार हो सबसे पहले बाबा महाकाल के दरबार में इसकी शुरुआत की जाती है राखी बांधने के पूर्व नंदीहाल और गर्भ ग्रह में फूलों के आकर्षक श्रृंगार किया गया शाम को नागपुर का प्रसिद्ध बैंड अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे मंदिर प्रांगण में धार्मिक भजनों की प्रस्तुति होगी आज दिनभर श्रद्धालुओं को लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया जाएगा
