दिनांक 15 जून 2022। आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा शहर में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत कि जा रही सफाई व्यवस्था के संबंध में एनजीओ के प्रतिनिधियांे के साथ सीटी बस आफिस में समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में अपर आयुक्त संदीप सोनी, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, समस्त एनजीओ के प्रमुख कैम्पटन सनप्रीत सिंह, विजय चौहान, श्रीगोपाल जगताप, एनजीओ के झोनल हेड, वार्ड सुपरवाईजर व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
आयुक्त प्रतिभा पाल ने सफाई व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान समस्त एनजीओ के प्रतिनिधियों को आवंटित झोन/वार्ड क्षेत्र में जहां-जहंा ओपन प्लॉट में कचरा आ रहा है, दुकानो के बाहर कचरा फैल रहा है, मुख्य मार्ग, कालोनी, फुटपाथ के लिटरबीन के आस-पास किसी भी प्रकार का कचरा ना फैले इस संबंध में आगामी 7 दिवस में किसी भी प्रकार का कचरा यहां-वहां पर फैंका जाये इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही ओपन प्लॉट व लिटरबीन में रहवासियों व दुकानो का अगर कचरा आ रहा है तो उसकी मॉनिटरिंग करे और उनके विरूद्ध स्पॉट फाईन की कार्यवाही भी करे।
इस दौरान आयुक्त द्वारा कचरा ट्रांसर्फर स्टेशन में मिक्स कचरे की शिकायत प्राप्त होने पर झोनल हेड के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए, फटकार लगाई की किसी भी स्थिति में कचरा यहां-वहां नाम मिले अपितु डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन के माध्यम से ही जीटीएस तक पहुंचे, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जावे। इसके साथ ही क्षेत्र में निरीक्षण करे और मॉनिटरिंग करे कि कचरा कहीं भी ओपन मैं ना फैले और उस क्षेत्र के नागरिको को समझाईश दे और उनसे कचरा सेग्रिगेशन कर वाहन में डलवाये। साथ ही एनजीओ के झोनल हेड को प्रतिदिन अपने आवंटित झोन के व्यवसायिक क्षेत्रो व आवासीय क्षेत्रो का भ्रमण करने के साथ ही किसी भी प्रकार का कचरा व गंदगी फैले जाने पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये गये।
इसके साथ ही आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा एनजीओ के प्रतिनिधियों को निर्देश दिये कि निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर की समस्त बेकलेन में दलेल के माध्यम से सफाई अभियान चलाया जा रहा है और सफाई अभियान के पश्चात किसी भी प्रकार का कचरा बेकलेन में ना आये, यह भी सुनिश्चित करे। साथ ही शहर के व्यवसायिक क्षेत्रो में दुकान, गुमटी, ठेले पर अनिवार्य रूप से डस्टबीन हो और उसमें कचरा सेग्रिगेट होकर आये यह भी सुनिश्चित किया जाए।