थांदला से (विवेक व्यास , माधव एक्सप्रेस)
परम पूज्य परोपकार सम्राट मोहनखेडा महातीर्थ विकास प्रेरक गुरूदेव आचार्य प्रवर श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्र सूरीश्वर जी म सा के वरिष्ठ शिष्य रत्न प पूज्य मुनिराज श्री पीयूषचंद्र विजय जी एवं पू. मुनि श्री जिनचंद्र विजयजी म.सा. के थांदला नगर आगमन आज प्रातः 8:30 पर संस्कार पब्लिक स्कूल से हुआ पूज्य श्री के नगर आगमन पर अगवानी हेतु नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक जी अरोड़ा लक्ष्मण राठौर विनीत शर्मा जितेंद्र जी राठौर इस्थानक समाज के अध्यक्ष जितेंद्र घोड़ावत सचिव प्रदीप गा दिया व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनिल भंसाली भारतीय प्रेस आयोग के प्रदेश अध्यक्ष समकित तलेरा गोसेवा वाहिनी के राजू धानक प्रेस आयोग के प्रभारी पवन नहार , अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ओर राष्ट्रीय ग्रामीण पत्रकार संघ जिला उपाध्यक्ष विवेक व्यास अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जिलाध्यक्ष कादर शेख , सहकार भारती जिला महामंत्री दिलीप डामोर , मंडल महामंत्री सुनील पणदा आदि विशेष रूप से उपस्थित थे वही समाज की ओर से मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष कमलेश भाई जी मयूर तलेरा प्रफुल्ल पोरवाल यतीश सिपानी अर्पित लुणावत आदि के द्वारा बैंड बाजे के साथ नगर में गुरुदेव की अगवानी बड़े ही धर्म में माहौल में की गई पूज्य श्री की अगवानी का जुलूस नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ जैन उपाश्रय पहुंचा जहां पर गुरुदेव ने मांगलिक फरमाते हुए प्रवचन का लाभ दिया ।
आगामी 25 अप्रेल को गुरुदेव के सानिध्य में सामाजिक सद्भावना मैत्री सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मंगल प्रवचन एवं उदबोधन समय 8:45 से उपाश्रय पर होंगे
