इंदौर दिनांक 11 अप्रैल 2022 - पुलिस आयुक्त इंदौर नगरीय श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर कमिश्नरेट में हो रही संपत्ति संबंधी वारदातों, स्नैचिंग तथा लूट संबंधी अपराधों की पतारसी हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश हिंगणकर के द्वारा पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री गुरू प्रसाद पाराशर को इंदौर शहर में हो रहे संपत्ति संबंधी घटनाओं की पतारसी कर वारदातों पर अंकुश लगाने एवं ऐसे आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में आरोपिगणों पर कार्यवाही हेतु अपराध शाखा की टीम को निर्देशित किया गया ।
इसी अनुक्रम मे क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति चोरी के माबोईल सस्ते दामो पर बेचने के लिये ग्राहक की तलाश मे है। मुखबिर द्वारा बताये स्थान से व्यक्ति को घेराबंदी पकडा व नाम पता पुछने पर नाम 1.फैजान पिता इरफान निवासी बिस्ती मोहल्ला, इन्दौर 2. अयान पिता दिलशाद निवासी चंदन नगर का होना बताया , आरोपी के पास से मोबाईल मिले, जिसके संबंध मे बिल पुछते नही होना बताया।
आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा थाना एरोड्रम क्षेत्र के 60 फीट रोड पर मोबाइल स्नैचिंग की घटना कारित करना स्वीकारा जिसपर फरियादी के द्वारा थाना एरोड्रम पर अपराध क्रमांक 252/22 धारा 379,356 का अपराध पंजीबद्ध कराया गया है।
एवं आरोपियों द्वारा इसी तरह की मोबाइल स्नैचिंग की घटना थाना मल्हारगंज के टाटा स्टील चौराहे के पास एवं थाना अन्नापूर्णा क्षेत्र के उषा नगर क्षेत्र में भी करना कबूला जिसका पता करते थाना मल्हारगंज में अपराध क्रमांक 209/22 एवं थाना अन्नपूर्णा में में अपराध क्रमांक 161/22 मोबाइल स्नैचिंग की घटना को लेकर फरियादी द्वारा अपराध पंजीबद्ध कराया गया है।
इसी तरह कार्यवाही करते क्राइम ब्रांच टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर थाना लसूडिया के साथ संयुक्त कार्यवाही में एक शातिर दोपहिया वाहन चोर आरोपी अमीन पिता यासीन निवासी पाटनीपुरा, एमआईजी,इंदौर को पकड़ा,आरोपी ने लसूडिया क्षेत्र की केमको फैक्ट्री के पास से फरियादी की एक्टिवा वाहन को चुराना कबूला।
जिसपर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना लसुड़िया पर अपराध क्रमांक 919/18 धारा 379 पंजीबद्ध था और आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहा था ।
आरोपी द्वारा थाना लसूडिया क्षेत्र से चुराई हुई *एक्टिवा वाहन को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना लसूडिया द्वारा की जा रही है।*
